Share Market Updates 2 May: शेयर बाजार ने गंवाई सुबह की भारी-भरकम बढ़त, निफ्टी महज 12.50 अंक की तेजी के साथ बंद
Share Market Updates 2 May: शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 259.75 अंक या फिर 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,501.99 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.05 प्रतिशत या फिर 12.50 अंक की तेजी के साथ 24,346.70 पर बंद हुआ है।

Stock Market Updates Today: शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 259.75 अंक या फिर 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,501.99 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.05 प्रतिशत या फिर 12.50 अंक की तेजी के साथ 24,346.70 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स दिन में 900 से अधिक अंक चढ़ गया था। वहीं, निफ्टी एक वक्त पर एक प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। लेकिन मार्केट क्लोजिंग तक इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया।
शेयर बाजारों में आज सबसे अधिक तेजी अडानी पोर्ट्स के शेयरों में देखने को मिली। कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए हैं। बजाज फाइनेंस के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ और इंडसइंड बैंक, एसबीआई, मारुति के शेयरों में एक-एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। टाटा मोटर्स, आईटीसी, टाटा स्टील के शेयरों में भी एक-एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दूसरी तरफ नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, कोटक बैंक, टाइटन, पावरग्रिड के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है।
2.50 PM Share Market Live Updates 2 May: शेयर आज सुबह तूफानी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा था। लेकिन स्टॉक मार्केट शुक्रवार सुबह की तेजी को बरकरार नहीं रख पाया। एक वक्त पर सेंसेक्स 900 से अधिक अंक चढ़ गया था। वहीं, निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। लेकिन दोपहर में सेंसेक्स महज 235.35 अंक की तेजी के साथ 80,495.59 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 16.10 अंक या फिर 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,350.30 पर ट्रेड कर रहा था।
1:35 PM Share Market Live Updates 2 May: शेयर मार्केट एक बार तेजी पकड़ ली है। सेंसेक्स अब 427 अंक ऊपर 80669 पर है। जबकि, निफ्टी 57 अंको की बढ़त के साथ 24391 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स में अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, मारुति, इटर्नल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, स्टेट बैंक, रिलायंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक हैं।
12:50 PM Share Market Live Updates 2 May: शेयर मार्केट ने शुरुआती बढ़त गंवाकर लाल निशान पर आ गया था। सेंसेक्स अब 81177 के डे हाई के बाद 80168 तक आ गया। अब केवल 117 अंक ऊपर 80,368 पर है। जबकि, निफ्टी 40 अंक नीचे 24293 पर आ गया है। बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टोल इंडेक्स हरे निशान पर हैं। मिड कैप इंडेक्स लाल और स्मॉल कैप हरे निशान पर है। ऑटो, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, हेल्थकेयर, कंज्युमर ड्यूराबेल्स इंडेक्स दबाव में हैं।
11:40 AM Share Market Live Updates 2 May: शेयर मार्केट ने शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स अब 81177 के नीचे है। केवल 170.29 अंक ऊपर 80,412.5 पर है। निफ्टी में बढ़त अब केवल 3.55 अंकों की रह गई है। यह 24337 पर आ गया है। बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टोल इंडेक्स हरे निशान पर हैं। मिड कैप इंडेक्स लाल और स्मॉल कैप हरे निशान पर है। मीडिया, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, हेल्थकेयर इंडेक्स दबाव में हैं।
11:15 AM Share Market Live Updates 2 May: शेयर मार्केट शुरुआती बढ़त गंवाकर अभी भी हरे निशान पर है। सेंसेक्स अब 81177 के नीचे 399 अंक ऊपर 80641 पर है। निफ्टी में बढ़त अब केवल 67 अंकों की रह गई है। यह 24401 पर आ गया है। एक समय 24589 पर पहुंचा था। एनएसई पर 2778 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1563 हरे और 1138 लाल निशान पर हैं।
10:15 AM Share Market Live Updates 2 May: शेयर मार्केट अब ऊंची उड़ान की ओर बढ़ रहा है। सेंसेक्स 880.59 अंक या 1.10 % की उछाल के साथ 81,122 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में अडानी पोर्ट्स 5.55 पर्सेंट की उछाल के साथ टॉप गेनर है। इसके अलावा मारुति, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, रिलायंस जैसे स्टॉक्स में शानदार तेजी है। निफ्टी भी अब 247 अंकों की उछाल के साथ 24582 पर है।
9:35 AM Share Market Live Updates 2 May: शेयर मार्केट अब तेजी के ट्रैक पर सरपट दौड़ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 81,035.17 के लेवल को टच करने के बाद अब 705.29 अंकों की बढ़त के साथ 80,947.53 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 177 अंकों की बंपर तेजी के साथ 24511 पर ट्रेड कर रहा है।
9:15 AM Share Market Live Updates 2 May: 1 मई की छुट्टी के बाद शेयर मार्केट की शुरुआत आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मिश्रित रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57.95 अंकों की बढ़त के साथ 80300 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 22 अंकों के नुकसान के साथ 24311 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 463 अंकों की उछाल के साथ 80,706 के लेवल पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी तेजी का शतक लगाकर 104 अंक ऊपर 24438 पर है।
Share Market Live Updates 2 May: ग्लोबल मार्केट में तेजी के बावजूद गिफ्ट निफ्टी के संकेत बहुत अधिक उत्साहजनक नहीं हैं। घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को सपाट नोट पर खुल सकते हैं। बता दें एशियाई बाजारों में तेजी आई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात उच्च स्तर पर बंद हुए। जबकि, भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बंद था।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियन मार्केट
वॉल स्ट्रीट में रातोंरात तेजी के बाद एशियाई बाजारों में शुक्रवार को तेजी के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 1.24 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.67 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक सपाट रहा और कोस्डैक में 0.60 प्रतिशत की बढ़त रही। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।
गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 24,425 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 7 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर मार्केट के लिए एक फ्लैट शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को उच्च स्तर पर बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 83.60 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 40,752.96 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 35.08 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 5,604.14 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 264.40 अंक या 1.52 प्रतिशत उछलकर 17,710.74 पर बंद होने में कामयाब रहा।
माइक्रोसॉफट शेयर की कीमत में 7.6 प्रतिशत, मेटा प्लेटफॉर्म के शेयर की कीमत में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि, अमेजन के शेयर लगभग 4 प्रतिशत गिर गए और एप्पल के शेयर की कीमत 0.4 प्रतिशत बढ़ गई। एली लिली के शेयरों में 11.7 प्रतिशत, मैकडॉनल्ड्स के शेयर की कीमत में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई और क्वालकॉम के शेयर की कीमत 8.9 प्रतिशत गिर गई।