Notification Icon
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gautam Adani again became Asia richest person overtakes Mukesh ambani check net worth

गौतम अडानी फिरे से बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें कितनी है दौलत

  • Gautam Adani News: अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी एक बार फिर एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी की नेट वर्थ 111 बिलियन डॉलर हो गई है।

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तानSun, 2 June 2024 04:38 AM
share Share
पर्सनल लोन

Gautam Adani Net worth: देश के दिग्गज बिजनेस मैन और अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेट वर्थ 111 बिलियन डॉलर है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 109 बिलियन डॉलर है। बता दें, गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।

ये भी पढ़े:19 कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड का तोहफा, Ex डेट इसी हफ्ते, चेक करें डीटेल्स

गौतम अडानी की नेट वर्थ में इजाफे के पीछे अडानी ग्रुप की कंपनियों का बेहतर प्रदर्शन है। शुक्रवार को अडानी ग्रुप की सभी कंपनियां बढ़त बनाने में सफल हुई थी। कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह ब्रोकरेज हाउस जेफरिज की नई रिपोर्ट का सामने आना माना जा रहा है। जेफरिज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अडानी ग्रुप अगले 10 सालों में 90 बिलियन डॉलर खर्च करेगा। ग्रुप तेजी के साथ विस्तार करने की योजना पर काम कर रहा है।

अडानी ग्रुप के लिए 2023 रहा मुसिबतों से भरा

अडानी ग्रुप के लिए साल 2023 मुसिबतों से भरा रहा था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों का असर ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों पर साफ देखने को मिला था। इस रिपोर्ट के आने से पहले अडानी ग्रुप दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। तब उनकी नेट वर्थ 150 बिलियन डॉलर को क्रॉस करने में सफल रही थी। लेकिन रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की कई लिस्टेड कंपनियों के शेयरों का भाव आधा हो गया था। जिसका असर गौतम अडानी के नेट वर्थ पर भी देखने को मिला था।

 

ये भी पढ़े:6 कंपनियों के IPO पर इस हफ्ते निवेशक लगा पाएंगे, जानें कीमत सभी जरूरी बातें

कौन है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी कुल नेट वर्थ 207 बिलियन डॉलर की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एलन मस्क काबिज हैं। उनकी नेट वर्थ 203 बिलियन डॉलर है। 199 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं।

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें