प्रेमी से मिल पति की हत्या कराई, दोनों को उम्रकैद; नाजायज रिश्ते के चक्रव्यूह में परिवार तबाह
- बिहार के भागलपुर में एक हत्या कांड में मृतक की पत्नी समेत एक अन्य को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। महिला के साथ जेल गया व्यक्ति उसका प्रेमी है जिसके साथ महिला के नाजायज संबंध थे।

बिहार के भागलपुर में एक हत्या कांड में मृतक की पत्नी समेत एक अन्य को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। महिला के साथ जेल गया व्यक्ति उसका प्रेमी है जिसके साथ महिला के नाजायज संबंध थे। पति ने जब इसका विरोध किया तो पत्नी ने ही उसकी हत्या की साजिश रच दी जिसमें प्रेमी भी संलिप्त था। लेकिन पुलिस जांच में मामले के खुलासा हो गया और अदालत ने दोनों को उम्र भर के लिए सलाखों से पीछे भेज दिया है। इस मामले में दोनों परिवार तबाह हो गया।
मामला भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 की है। शंभू मंडल नामक व्यक्ति की हत्या की गई थी जिसमें उसकी पत्नी पुतुल देवी को पुलिस ने गिरप्तार किया था। स्थानीय सोनेलाल मंडल से पुतुल देवी का अवैध संबंध था उसे भी पकड़ा गया था।
एक बार वे फरार भी हो चुके थे। मृतक के भाई उपेंद्र मंडल के बयान पर केस दर्ज कराया गया था जिसमें पुलिस की छानबीन में दोनों के कुकृत्य का पर्दाफाश कर दिया गया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर एडीजे-द्वितीय की अदालत ने बुधवार को कांड के अभियुक्तों सोनेलाल मंडल और पुतुल देवी को सजा सुनाई।
घटना को लेकर उपेंद्र मंडल ने केस दर्ज कराया था। 12 अक्टूबर 2022 को दिए बयान में उपेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उनके भाई की शादी पुतुल के साथ हुई थी। पुतुल देवी का अवैध संबंध खवासपुर के रहने वाले सोनेलाल मंडल से हो गया था। उस वजह से पति पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। पुतुल सोनेलाल के साथ दिल्ली भागी। वापस आने पर जब उनके भाई ने पत्नी से कारण पूछा तो फिर से विवाद हुआ। उसके बाद पुतुल ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। दोनों एकचारी थाना क्षेत्र के ख्वासपुर के रहने वाले हैं। कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों पर 35-35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।