Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Mukesh Sahni sits with 43 kg fish on Cruise VIP party meeting for Bihar elections

मुकेश सहनी 43 किलो मछली लेकर बैठ गए, क्रूज पर बिहार चुनाव के लिए वीआईपी की मीटिंग

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने शुक्रवार को भागलपुर में क्रूज पर बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की बैठक की। इसमें उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 5 July 2024 02:30 PM
share Share

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। सहनी ने भागलपुर में गंगा नदी की लहरों के बीच क्रूज पर अपनी पार्टी की बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपने सामने टेबल पर 40 किलोग्राम मछली रख दी और कहा कि मछली बेचना ही हमारा काम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निषादों के आरक्षण के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। बिहार चुनाव में उनकी पार्टी अच्छे नतीजे देगी।

वीआईपी की शुक्रवार को क्रूज यात्रा के दौरान हुई बैठक में पार्टी के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमिटी के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने सभी पदाधिकारियों से बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। सहनी ने अपने सामने टेबल पर दो कतला मछली भी रखी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ मछली देख कर कई लोग परेशान हो जाते हैं। मगर मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और खाना है। 

सहनी ने कहा कि वह मछुआरे के बेटे हैं। इस लोकसभा चुनाव में भले ही उनकी पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती, लेकिन वीआईपी का ही नहीं बल्कि महागठबंधन के वोट शेयर बढ़ा है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है। 

वीआईपी प्रमुख ने आगे कहा कि उनकी लड़ाई अब भी निषाद आरक्षण की है। जब तक  बिहार, झारखंड और यूपी में निषादों को आरक्षण नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। आज देश और बिहार के लोग मौजूदा सरकार से उब गए हैं। इसका साफ संकेत लोकसभा चुनाव के नतीजों से मिल गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन यानी इंडिया अलायंस में शामिल हुई। आरजेडी ने  अपने कोटे से तीन सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और पूर्वी चंपारण वीआईपी को दीं, लेकिन तीनों पर सहनी की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें