Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Mother of 2 children eloped with boy friend after 16 year of love marriage Muzaffarpur Bihar

दो बच्चों की मां पर चढ़ा प्यार का बुखार, लव मैरिज के 16 साल बाद बॉयफ्रेंड संग फरार; कैश-जेवर भी ले उड़ी

पुलिस इस मामले को लेकर पेशोपेश में है क्योंकि महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं है। वह हर हाल में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पति बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 5 Aug 2024 07:29 AM
share Share

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादीशुदा महिला प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई।  वह दो बच्चों की मां भी है।  शादी के 16 साल बाद घर छोड़कर भाग जाने से उसका पति और परिवार हैरान-परेशान है।  महिला अपने साथ घर में रखे जेवर और कैश भी ले गई है।  पति का कहना है की बेटी की शादी के लिए जो जमा करके रखा था उस पर हाथ साफ कर गई।  पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है।  उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है।  महिला ने 16 साल पहले भी लव मैरिज किया था। 

यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है।  पुलिस इस मामले को लेकर पेशोपेश में है क्योंकि महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं है। वह हर हाल में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।  इधर पति का कहना है कि उसके बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा इसलिए अभी भी पत्नी को अपनाने के लिए तैयार है। लेकिन बात बनती नहीं दिख रही है। 

जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी। महिला ने लव मैरिज किया था।  दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार की जिम्मेदारी और खर्च बढ़ने पर पति कमाने के लिए मुंबई चला गया। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते चल रहे थे। इसी बीच पत्नी गांव के ही एक हमउम्र युवक के प्रेम जाल में फंस गई। पति की गैर मोजूदगी में दोनों छुप छुपकर गुल खिलाने लगे जिसकी चर्चा गांव में होने लगी।

महिला के पति ने बताया कि वह 4 सालों से मुंबई में काम करता है। इस बीच ग्रामीणों से पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जानकारी लगी।  वह जब भी फोन पर बात करता तो महिला उससे सच्चाई छुपती थी।  लेकिन एक दिन उसे सच्चाई का पता चल गया।  उसने अपनी पत्नी को डांट फटकार लगाई। इसी बीच वह प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। पति का कहना है कि घर में रखे कैश और जेवर भी लेकर भाग गई है। 

पुलिस की पूछताछ में महिला ने युवक से प्रेम संबंध की बात स्वीकारी है। हालांकि उसने अपने पति पर कई आरोप भी लगाए हैं।  महिला ने कहा कि पति के मुंबई जाने के बाद हम दोनों के बीच मोबाइल से बात होती थी और प्यार हो गया।  महिला ने स्वीकार किया कि वह युवक से शादी कर चुकी है और 4 सालों से उसके साथ रिलेशन में है।  उसने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल दोनों की काउंसलिंग के साथ-साथ उचित कार्रवाई कर रही है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें