Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़I go to jail whenever I feel like it Anant Singh on parole gave a funny answer to the media questions know what else he said

मन करता है तबे जेल जाते हैं; पैरोल पर निकले अनंत सिंह का मीडिया के सवालों का गजब जवाब,और क्या कहा?

अनंत सिंह ने कहा कि जो मन करता है वही करते हैं। जेल भी तभी जाते हैं जब मन करता है।  ऐसे नहीं जाते हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि मुंगेर के एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह की मदद के लिए उन्हें निकाला गया है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSat, 11 May 2024 05:52 AM
share Share

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार के मुंगेर सीट पर आगामी 13 में को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान होने वाला है। इससे पहले मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना के बेऊर जेल से 15 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया है। अपनी हाजिर जवाबी के लिए चर्चित अनंत सिंह का एक बयान फिर से सुर्खियों में है।  मीडिया के सवालों का उन्होंने मजेदार जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा कि जो मन करता है वही करते हैं। जेल भी तभी जाते हैं जब मन करता है।  ऐसे नहीं जाते हैं। राजनैतिक गलियारे खासकर एनडीए के विरोधियों के बीच चर्चा है कि अनंत सिंह को पैरोल देकर उनका राजनैतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि मुंगेर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह को मदद पहुंचाने के लिए अनंत सिंह को बाहर निकाला गया है। नीतीश कुमार भी इन दिनों खुले मंच से अनंत सिंह से पुराने संबंध की चर्चा करते हैं।

पिछले 5 मई को अनंत सिंह को बिहार के सबसे बड़े जेल बेऊर आदर्श  कारा से रिहा किया गया। बाहुबली पूर्व विधायक को बीमारी और अपने परिवार में बंटवारा के नाम पर 15 दोनों का पैरोल बिहार के गृह विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया। अनंत सिंह इन दिनों खुलकर अपने क्षेत्र के लोगों से मिल रहे हैं और मीडिया को इंटरव्यू भी दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक समाचार चैनल के सवालों का बड़ा मजेदार जवाब दिया उन्होंने कहा कि हम वही करते हैं जो मन करता है। पत्रकार ने जब पूछा कि जेल में जाने का मन तो नहीं करता होगा।  इस पर उन्होंने तपाक से जवाब दिया।  अनंत सिंह ने कहा कि मेरा जेल भी जाने का मन करता है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि जेलो जाने का मने करता है त जाते हैं। ऐसे नहीं जाते हैं। मेरे मन में जो आएगा वह करेंगे। अनंत सिंह का यह बयान वायरल हो रहा। 

दरअसल मोकामा के पूर्व विधायक और बहुबली नेता अनंत सिंह पटना सचिवालय थाना कांड संख्या 54/2015 में जेल में हैं और उन्हें 15 दिनों के पैरोल पर बाहर निकाला गया है। उनके घर से एक-47 घातक हथियार बरामद किया गया था जिसे लेकर IPC  की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1 A), 26(2)/35 के अंतर्गत सचिवालय थाना में कांड दर्ज कराया गया। इस मामले में अनंत सिंह को दोषी पाते हुए निचली अदालत ने 10 वर्ष कठोर कारावास और 20,000 जुर्माना की सजा सुनाई थी। इस मामले में रेगुलर बेल के लिए उनकी और से पटना हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। 

इसी केस के कारम अनंत सिंह मोकामा से चुनाव नहीं लड़ पाए तो उनकी पत्नी नीलम देवी को राजद ने मौका दिया।  2024 के फ्लोर टेस्ट में नीलम देवी नीतीश कुमार के पाले में आ गईं और इन दिनों मुंगेर में जेडीयू के उम्मीदवार ललन सिंह के लिए प्रचार भी कर रही हैं।  अनंत सिंह ने भी दावा किया है कि मुंगेर में ललन सिंह को कोई टक्कर नहीं है। वह कम से कम चार लाख वोटो के अंतर से लोकसभा का चुनाव जीतेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इन दोनों अनंत  सिंह की खुले तौर पर तारीफ कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें