Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़husband killed pregnant wife In Jehanabad cut her body into pieces and threw it in borewell

बिहार में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी को काट डाला; शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरवेल में फेंका

बिहार के जहानाबाद जिले में एक सनकी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। शव के टुकड़े-टुकडे कर बोरवेल में फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Malay Ojha हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 11 Feb 2024 11:21 AM
share Share

जहानाबाद जिले के बिशुनगंज ओपी क्षेत्र के पचवई गांव में सनकी पति ने गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद शव को टुकड़े- टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिया। रविवार को किसान बोरवेल चालू करने खेत में गया तो उससे दुर्गन्ध आ रही थी। बोरवेल का मुंह बंद था। सिंचाई पाइप डालने के लिए बोरवेल को खोला गया तो उसमें शव के टुकड़े मिले। यह देखकर किसान के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतका की पहचान शोभा देवी (उम्र 25) के रूप में हुई है। उसका मायके नालंदा जिले के रघुई थाना अंतर्गत जगत नंदनपुर गांव में है। सूचना पर पहुंचे महिला के पिता पप्पू यादव ने हाथ, पैर और कपड़े से शव की पहचान की। बताया कि पति हरे राम यादव ने एक सप्ताह पहले बताया था कि आपकी बेटी शोभा घर से भाग गई है। इसके बाद सभी लोग सशंकित थे और उसकी खोजबीन में लगे थे। 

इसी क्रम में फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही शोभा के पिता, मां, चाचा एवं भाई घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने बोरिंग के पाइप उखाड़ कर हाथ, पैर व शरीर के अन्य टुकड़े बरामद किए। मृतका का सिर बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद से मृतिका के पति एवं ससुर फरार हैं।पुलिस ने महिला की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हरे राम से शोभा से डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। हरे राम की पहले भी एक शादी हो चुकी थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें