Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Congress again raised cabinet expansion demand Akhilesh Singh says Nitish Kumar make new ministers soon

कांग्रेस ने फिर छेड़ा कैबिनेट विस्तार का राग, अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- नए मंत्री जल्द बनाएं नीतीश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में मंत्रियों के जो पद खाली हैं, उन्हें जनता के हित में जल्द भरा जाना चाहिए। चाहे वो कांग्रेस कोटे से हों या आरजेडी कोटे से।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटनाFri, 29 Sep 2023 12:06 PM
share Share

बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से राज्य में नए मंत्री जल्द बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद में खाली जगह को भरा जाना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस लंबे समय से अपने कोटे से दो और मंत्री बनाने की मांग कर रही है। इसके अलावा आरजेडी कोटे से भी दो पद खाली हैं। 

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह शुक्रवार को सासाराम पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री पद खाली हैं। इन्हें जल्द भरा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बारे में कह चुके हैं। यह उनका अधिकार क्षेत्र है। उन्हें फिर कहेंगे। 

अखिलेश ने कहा कि मंत्रियों के जो पद खाली हैं, उन्हें बिहार की जनता के हित में जल्द भरा जाना चाहिए। चाहे वो कांग्रेस कोटे से हों या आरजेडी कोटे से। इससे पहले भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कई बार कैबिनेट विस्तार की मांग उठाते हुए अपनी पार्टी से दो नए मंत्री बनाने की बात कह चुके हैं। 

आरजेडी से भी दो पद खाली
नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस और आरजेडी से दो-दो मंत्री बनाए जाने की बात लंबे समय से चल रही है। कांग्रेस अपने विधायकों की संख्या के आधार पर मंत्री बढ़ाने की मांग कर रही है। वहीं, लालू यादव की पार्टी आरजेडी के दो नेता कार्तिक कुमार सिंह और सुधाकर सिंह कैबिनेट छोड़ चुके हैं। उनकी जगह दो अन्य नेताओं को कैबिनेट में लाया जाना है। कई बार कैबिनेट विस्तार के कयास लगाए गए, लेकिन अभी तक राज्य में मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं हुआ है।

राहुल गांधी ने लालू-नीतीश से पूछा था कब बनेंगे नए मंत्री?
देशभर के विपक्षी दलों की पटना में 23 जून को बैठक हुई थी, उसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने मंत्रिमंडल विस्तार की बात छेड़ी थी। राहुल ने उनसे पूछा था कि नए मंत्री कब बना रहे हैं। इस पर नीतीश ने लालू की तरफ देखकर जल्द ही इसपर फैसला लेने का आश्वासन दिया था। 

नीतीश ने टाली कैबिनेट विस्तार की बात, तेजस्वी के पाले में डाली गेंद
पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बात टाल दी थी। सीएम ने अपने बगल में खड़े डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करके कहा कि ये सब इनसे पूछिए। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें