Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़सीतामढ़ीSSB Rescues Minor Girl from Nepal at Indo-Nepal Border Boy Arrested

नाबालिग को लेकर बॉर्डर पार करते युवक गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने एक नाबालिग लड़की को नेपाल से भारत में प्रवेश करते समय बचाया। लड़की के साथ एक लड़के को हिरासत में लिया गया, जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी लड़के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीThu, 12 Sep 2024 06:31 PM
share Share

बैरगनिया। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20 वी बटालियन के जवानों ने नेपाल से लेकर एक नबालिग लड़की को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय उक्त लड़की के साथ बेलसंड के एक लड़के को हिरासत में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने कांड दर्ज कर आरोपी लड़के को सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि एसएसबी के पदाधिकारी चेतन कुमार के आवेदन पर कांड दर्ज किया गया है।आवेदन में उल्लेख है कि वुधवार को 7.30 बजे नेपाल से एक नवालीक लड़की को लेकर एक लड़का बैरगनिया में प्रवेश कर रहा था तभी संदेह होने पर बॉर्डर पर अलग-अलग पूछताछ में पता चला कि नेपाल के ललितपुर जिले की उक्त लड़की को शादी की बात कहकर उसे काठमांडू से लेकर दिल्ली जाने की योजना थी तभी पकड़ा गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पकडा गया लड़का सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के हनसौर वार्ड-5 निवासी बिंदेश्वर राय का पुत्र सरोज कुमार-26 है जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि लड़की का माननीय न्यायालय में ब्यान दर्ज करवाकर चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें