Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरShri Kaushalendra Das Maharaj s Bhagavad Katha Emphasizes on Vasudhaiva Kutumbakam for Societal Welfare

श्रीमदभागवत कथा से होता है समाज का कल्याण: महाराज

ताजपुर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में वृन्दावन के कथावाचक श्री कौशलेन्द्र दास जी महाराज ने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि दूसरों के सुख की कामना करने से आनंद की प्राप्ति होती है। कथा...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरFri, 23 Aug 2024 06:09 PM
share Share

ताजपुर, निज संवाददाता। श्रीमदभागवत कथा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देता है। इससे समाज का कल्याण होता है। इससे उत्तम संस्कार एवं चरित्र का निर्माण होता है। उक्त बातें फतेहपुरबाला मां काली मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में वृन्दावन के कथावाचक श्री कौशलेन्द्र दास जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि मानव जब सिर्फ अपने सुख की कामना करता है तो और ज्यादा दुखी हो जाता है। परन्तु जब वह दूसरों के लिए भी सुख की कामना करता है तो परमार्थ के कारण आनंद से भर जाता है। उन्होंने लोगों को छोटे छोटे उद्धरणों एवं संगीतमय प्रस्तुति से श्रीमदभागवत के मर्म को समझाया। मौके पर स्थानीय मुखिया विश्वनाथ सिंह राकेश, पूर्व मुखिया विष्णुदेव प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष जीतेन्द्र प्रसाद सिंह, सरपंच वीरचंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें