Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरShocking Discovery Missing Teenager s Body Found in Gandak River Investigation Underway

लापता किशोरी का शव नदी में मिला, दुष्कर्म व हत्या की आशंका

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में एक किशोरी का शव मिला है। वह रविवार रात से लापता थी। परिजनों ने उसकी खोज की, लेकिन शव सोमवार को बरामद हुआ। CCTV फुटेज में तीन लड़के उसे दौड़ाते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 16 Sep 2024 06:02 PM
share Share

समस्तीपुर, वरीय संवाददाता। खानपुर थाना के शोभन में सोमवार को बूढ़ी गंडक में एक किशोरी का उपलाता शव मिला। इससे गांव के लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस नदी किनारे पहुंची और शव को बराममद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बाद में किशोरी की मुफस्सिल थाना के हकीमाबाद पंचायत के एक गांव की निवासी के रूप में हुई। वह रविवार रात से ही लापता थी। परिजन उसकी खोज में जुटे हुए थे। इस संबंध में किशारी के चाचा ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे के बाद उनकी भतीजी लापता हुई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद घर के लोग उसकी खोज में जुट गये। हालांकि रात में किशारी का कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद खानपुर में नदी में एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर देखने गये तो वह उनकी भतीजी थी। उन्होंने बताया कि जहां किशोरी की लाश मिली वहां पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। जिसे दिखाने की बात करने पर पुल बनाने में जुटे कर्मियों ने पहले आनाकनी की। बाद में सीसीटीवी फुटेज दिखाया। जिसमें दिख रहा है कि तीन लड़के किशोरी को दौड़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी के साथ गलत काम करने के बाद हत्या की गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद विधायक अख्तरूल इस्लाम सदर अस्पताल पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उनके आग्रह पर तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जिसकी देखरेख में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड में एक महिला चिकित्सक को भी शामिल किया गया है। इस मामले को लेकर सदर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के हकीमाबाद इलाके से एक किशोरी के लापता होने की सूचना थी। जिसका शव खानपुर थाना क्षेत्र में नदी में मिला। इस मामले की जांच की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें