Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरNational Wrestling Coach Shashibhushan Prasad Honored with Bihar Sports Award by CM Nitish Kumar

शशिभूषण को सीएम ने बिहार खेल सम्मान से नवाजा

पटोरी के प्यारेपुर निवासी शशिभूषण प्रसाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार खेल सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में दो लाख रुपए नगद, स्मृति चिन्ह व...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरFri, 30 Aug 2024 04:37 PM
share Share

शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। पटोरी के प्यारेपुर निवासी रामनाथ राय के पुत्र व कुश्ती के नेशनल कोच शशिभूषण प्रसाद को सीएम नीतीश कुमार ने बिहार खेल सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी के सभाकक्ष में प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें दो लाख रुपए नगद, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र दिया गया। समारोह में सीएम के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता,जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण आदि मौजूद थे। शशिभूषण को यह सम्मान कुश्ती खेल विद्या के प्रशिक्षक के रूप में दिया गया। शशिभूषण को खेल के प्रशिक्षकों को दिया जाने वाला राष्ट्रीय पुरस्कार द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भी नामित किया गया है। वर्तमान में शशि भूषण प्रसाद एयरफोर्स में वारंट ऑफिसर के पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं। वे रेसलिंग में ग्रीको-रोमन पद्धति टीम के नेशनल कोच हैं। 45 वर्षीय शशि भूषण प्रसाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय रेसलर बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, दीपक पुनिया, सुनील कुमार आदि ने कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीते हैं। खेल सम्मान से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के आम लोगों , बुद्धिजीवी एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें