Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरGrand Kalash Yatra Launches Seven-Day Shrimad Bhagwat Katha Mahayagya in Tajpur

कलशयात्रा के साथ ही श्रीमदभागवत कथा का अयोजन शुरू

ताजपुर में कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। 751 कन्याओं ने भाग लिया और शोभायात्रा नून नदी तक गई। वहां कन्याओं ने कलश में जल भरा और फिर महायज्ञ स्थल पर स्थापित किया। आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरWed, 11 Sep 2024 05:14 PM
share Share

ताजपुर, निज संवाददाता। बंगरा थाना के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ ही बुधवार से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया। इससे पूर्व 751 कन्याओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में बाजे-गाजे, घोड़े भी शामिल थे। नगर परिक्रमा के बाद शोभायात्रा नून नदी के बच घाट पर पहुंची। जहां कन्याओं ने कलश में जल भरा। उसके बाद सभी पुन: महायज्ञ स्थल पर पहुंच कलश को स्थापित किया। कलशयात्रा में मुखिया प्रतिनिधि प्रतिनिधि व समाजसेवी विनय कुमार बबलू, बलवंत सिंह, संजय कुमार सुमन, आयोजन समिति के रंजीत कुमार भोला, श्रवण साहू, मो. आसिफ, मंजय कुमार, सुनील कुमार, सुवेश कुमार, शिव कुमार सिंह, विनोद कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजनारायण सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, सुरेश राय आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें