Hindi Newsबिहार न्यूज़समस्तीपुरGanga River Flooding Water Levels Surge Above Danger Mark in Mohanpur

गंगा नदी का जलस्तर 30 घंटे में 85 सेमी ऊपर चढ़ा

मोहनपुर में गंगा नदी में फिर से बाढ़ आ गई है। जलस्तर 54 घंटे में 1.20 मीटर बढ़कर खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुँच गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने चेतावनी दी है कि जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 16 Sep 2024 07:16 PM
share Share

मोहनपुर, निज संवाददाता। एक बार फिर गंगा नदी में बाढ़ आ गयी है और जलस्तर तेजी से ऊपर की ओर चढ़ने लगा है। इस वर्ष इतनी तेजी से पानी ऊपर नहीं चढ़ा था। स्थिति यह है कि विगत शनिवार को मोहनपुर में जहां जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे अर्थात 45 मीटर पर था वह सोमवार की दोपहर तक कुल 54 घंटे में 1 मीटर 20 सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर अर्थात 46.20 मीटर पर चला गया था। विगत 30 घंटे में इसमें कुल 85 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रति घंटा जलस्तर बढ़ने की रफ्तार 2.8 सेंटीमीटर से भी अधिक है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी कैंप (मोहनपुर) पर तैनात सहायक अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि इसमें अभी और वृद्धि होगी और संभावना है कि यह इस वर्ष के अधिकतम जलस्तर 46.60 मीटर को भी पार कर जाये। रविवार की सुबह सोन नदी में रिचार्ज बढ़कर 2 लाख 23 हजार क्यूसेक हो गया था। साथ ही इलाहाबाद से लेकर पटना तक गंगा नदी का जलस्तर चढ़ ही रहा था। इससे एकबार फिर से गंगा के दियारांचल में बाढ़ की संभावना बढ़ गयी है। सीओ भाग्यश्री राज ने कहा कि अंचल प्रशासन आसन्न बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड पर आ गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें