Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़सहरसाMinor Girl Assaulted Two Arrested in Saharsa Incident

नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने किया दुष्कर्म

सहरसा में एक नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। घटना 14 सितंबर को हुई जब वह बकरी चराकर लौट रही थी। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 16 Sep 2024 07:15 PM
share Share

सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रावाई करने की मांग की है।दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि वह 14 सितंबर को शाम पांच बजे बकरी चरा कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से दो युवक चार चक्का वाहन लगा कर खड़ा था।जैसे हीं गाड़ी समीप पंहुची तो बिटु कुमार पिता गोविंद दास और अंकुश कुमार पिता अनिल साह जबरदस्ती चार चक्का वाहन में बिठा लिया। मेरे साथ गाड़ी में हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने लगा। लड़की ने बताया कि वह जब चिल्लाने की कोशिश करती थी तो मुंह बंद कर देता था। आवाज दबाने के लिए साउंड बाक्स जोर से बजा देता था। घटना के बाद किसी तरह घर पंहुची और अपने परिजन को मामले की जानकारी दिया। पीड़ित ने बताया कि दोनों ने पिता व परिजनों को केस करने पर धमकी भी दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें