Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़सहरसा80th Birth Anniversary of Rajiv Gandhi Celebrated in Simri Bakhtiyarpur with Discussion on His Contributions

भारत के महान सपूत थे स्व. राजीव गांधी

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद पंचायत में मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके योगदान पर चर्चा की गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 20 Aug 2024 05:21 PM
share Share

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80 वीं जयंती सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद पंचायत स्थित राजीव गांधी केंद्र भवन में मंगलवार मनाई गई। इस अवसर पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। इससे पूर्व एआईसीसी सदस्य डॉ ताराचंद सादा, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशर सिंह, जिला अध्यक्ष मुकेश झा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व राजीव गांधी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात आधुनिक एवं विकसित भारत के निर्माण में भारत रत्न स्व राजीव गांधी का दृष्टिकोण एवं योगदान विषय पर विस्तृत परिचर्चा आयोजित कि गई। परिचर्चा को मुख्य वक्ता एआईसीसी सदस्य डॉ तारानंद सादा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गांधी, भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई एवं अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया। मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार एवं आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम एवं समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने समृद्ध भारत का सपना देखा था। देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी। जो इतिहास के पन्नों में एक स्वर्णिम अध्याय के रुप में अंकित है। उन्होंने सांप्रदायिकता, घृणा, आतंकवाद, अशिक्षा, गरीबी जैसी बुराइयों के लिए काम किया था। उनकी राजनीति भेद की नीति नहीं थी बल्कि देश के विकास की सर्वजन हित और सर्वसंरक्षण समाहित था। अत: नई पीढ़ी के युवाओं को राजीव गांधी की जीवनी को पढ़नी चाहिए देश के लिए उनके योगदान को जानना चाहिये। वहीं एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशर कुमार सिंह ने कहा कि स्व राजीव गांधी को याद कर कहा राजीव जी ने देश के युवाओं को व्यस्क मताधिकार देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से भागीदार बनाया। देश को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे लेकर गए। उसी का परिणाम है कि आज देश सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बन गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ इम्तियाज अंजुम ने की। मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश झा, रामसागर पाण्डेय, युवा कांग्रेस के आरजू खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें