Hindi Newsबिहार न्यूज़RLJP state committee dissolved on the orders of Pashupati Paras to be formed afresh in view of Bihar elections

पशुपति पारस के आदेश पर रालोजपा की प्रदेश कमिटी भंग, बिहार चुनाव के मद्देनजर नए सिरे से होगा गठन

रालोजपा की प्रदेश कमिटी को भंग कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। बिहार चुनाव 2025 के मद्देनज नए सिरे से राज्य कमेटी का गठन होगा।

sandeep हिन्दुस्तानTue, 27 Aug 2024 01:50 PM
share Share

 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश कमिटी को भंग कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब नए सिरे से गठन होगा। जिसकी जिम्मेदारी रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान के पास होगी। जो प्रदेश कमिटी और प्रकोष्ठों का नये सिरे से पुनर्गठन करेंगे।

आपको बता दें सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रालोजपा अध्यक्ष पशुपति पारस ने मुलाकात की थी। जो करीब आधे घंटे तक चली थी। इस दौरान प्रिंस राज भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान पशुपति पारस ने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी रालोजपा एनडीए को समर्थन देना जारी रखेगी। 

हाल ही में तरारी विधानसभा सीट विधायक रहे सुनील पांडे रालोजपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। जिन चार सीटों पर उपचुनाव होना है। उसमें तरारी सीट भी शामिल हैं। जिसके बाद बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पशुपति पारस से उनके दफ्तर जाकर मुलाकात की थी। जिसके हफ्ते भर के भीतर पशुपति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

बीते लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे में रालोजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। जिसके चलते उन्होने केंद्रीय मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि एनडीए शामिल रहे थे। वहीं चिराग पासवान की लोजपा (आर) को सीट बंटवारे में पांच सीटें मिली थीं। जिन सभी पांच सीट पर जीत दर्ज की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें