Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़RJD leader Tejaswi yadav says Nitish kumar has no vision old mentality Bihar assemblye election

नीतीश के पास विजन नहीं, पुराने खालात के सीएम, तेजस्वी ने विधानसभा चुनाव से पहले चला बड़ा दांव

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने वादा किया था कि मुख्यमंत्री बनेंगे तो 10 लाख नौकरियां देंगे। हमने उपमुख्यमंत्री रहते हुए 5 लाख नौकरियां दी है। हमें नया बिहार बनाना है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को पुराने ख्यालात का बताते हुए कहा कि उनका अब कोई विजन नहीं है।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तानThu, 12 Sep 2024 04:50 AM
share Share

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही सभी दलों ने अपनी रणनीति के अनुरूप तैयारी में ताकत झोंक दी है। राजद नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों आभार यात्रा पर बिहार के विभिन्न जिलों की दौर लगा रहे हैं। बुधवार को समस्तीपुर में आभार यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था कि मुख्यमंत्री बनेंगे तो 10 लाख नौकरियां देंगे। हमने उपमुख्यमंत्री रहते हुए 5 लाख नौकरियां दी है। हमें नया बिहार बनाना है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को पुराने ख्यालात का बताते हुए कहा कि उनका अब कोई विजन नहीं है। उन्होंने इशारों में बताने की कोशिश की कि हमारी सरकार बनाइए, फिर से लाखों की संख्या में नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आपने जो भरोसा जताया है उसके लिए आभारी हूं। हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं। तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय, कौमी एकता, गरीबों के कल्याण, शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार हेतु मर-मिटने को तैयार रहेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। यहां वे कार्यकर्ताओं को सुनने, मिलने तथा सुझाव प्राप्त करने आए हैं। कार्यकर्ताओं से डायरेक्ट जुड़ने के लिए ही उन्होंने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

 

ये भी पढ़े:'लोकसभा चुनाव निष्पक्ष होते तो बीजेपी 240...', राहुल गांधी के सपोर्ट में तेजस्वी

पांच विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिले समस्तीपुर की पावन धरती जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मभूमि है। यहां की पावन मिट्टी को मैं सादरपूर्वक नमन करता हूं। बुधवार को कर्पूरी सभागार में नेता प्रतिपक्ष ने समस्तीपुर विधानसभा, कल्याणपुर विधानसभा, वारिसनगर विधानसभा, रोसड़ा विधानसभा तथा हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद के पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता संवाद किया। कार्यक्रम में विषय प्रवेश सांसद संजय यादव ने कराया। अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने की व संचालन प्रधान महासचिव विपिन सहनी तथा धन्यवाद ज्ञापन विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया।

ये भी पढ़े:लालू के पूरे खानदान को नीतीश के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए, गिरिराज ने क्या कहा

पार्टी के सभी बड़े नेता थे कार्यक्रम में मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैशर, पूर्व मंत्री व विधायक आलोक कुमार मेहता, विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक व राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव, प्रमंडल प्रभारी मो. फैयाज आलम, उजियारपुर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, प्रदेश महासचिव मो. फैजुर रहमान फैज, राजद अति पिछड़ा सेल के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, जिला उपाध्यक्ष मो. अरमान सदरी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद अनु. जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान तथा जिला उपाध्यक्ष ललन यादव सहित सहित सभी प्रमुख राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें