Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाPolice Officers from Purnia to Attend Special Training in Rajgir

विशेष सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए राजगीर जाएंगे पुलिस अधिकारी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विशेष सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए जिले के पुलिस अधिकारी राजगीर जाएंगे। इसके लिए एसप

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 29 Aug 2024 07:03 PM
share Share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विशेष सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए जिले के पुलिस अधिकारी राजगीर जाएंगे। इसके लिए एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा के निर्देश पर पुलिस अधिकारियो का लॉट तैयार किया जा रहा है। एक लॉट के प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटते ही दूसरे लॉट को इसके लिए राजगीर भेजा जाएगा। जिले 11 पुलिस अधिकारियों के एक लॉट को 27 अगस्त से राजगीर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में अवर पुलिस निरीक्षक के रैंक पर बहाल बिहार 1133 पुलिस अधिकारियों के लिए अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम राजगीर बिहार पुलिस अकादमी में चल रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक चलेगा। 2009 में पुलिस अवर निरीक्षक के रैंक पर सीधे बहाल जिले में दर्जन भर थानाध्यक्ष समेत लगभग 50 पुलिस अधिकारी कार्यरत हैं। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि जिले में ला एण्ड आर्डर को लेकर पुलिस अधिकारियों को लॉट के हिसाब से प्रशिक्षण के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें