Congress Plans Women s Empowerment Scheme in Bihar सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में 2500, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCongress Plans Women s Empowerment Scheme in Bihar

सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में 2500

-फोटो : 52: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने जिला कांग्रेस गोकुल कृष्ण आश्रम में ऐक प्रेस वार्

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 15 June 2025 03:10 AM
share Share
Follow Us on
सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में 2500

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने जिला कांग्रेस गोकुल कृष्ण आश्रम में ऐक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना सरकार एवं झारखंड प्रदेश गठबंधन सरकार में जिस तरह सभी योजनाओं का बलीभूत हो रहा है आने वाले दिन में बिहार भी योजना से लाभ लेकर महिलाओं के उत्थान में अहम भूमिका रहेगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त माय बहन योजना के पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार टोनी विस्तार से बताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बिहार में बनने के 24 घंटे के बाद पहले कैबिनेट में पास कर जरूरतमंद महिलाओं को₹2500 खाते में देने की योजना पारित की जाएगी।

टोनी ने समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया कि घर-घर जाकर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करें एवं राहुल गांधी के द्वारा घोषणा मैं-बहन मां योजना के विषय में विस्तार पूर्वक बताएं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लोगों के द्वारा महिलाओं की क्रांतिकारी योजना जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। पूर्णिया जिला अंतर्गत जोर-जोर से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।