रामरतन यादव को मिला नेपाल भारत साहित्य सेतु सम्मान
नेपाल में विक्रम संवत 2082 के अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के कवि रामरतन यादव को उनकी प्रस्तुति के लिए 'नेपाल भारत साहित्य सेतु' सम्मान से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में कई...
खटीमा। नेपाल में विक्रम संवत 2082 के अवसर पर भारत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। नेपाल लेखक संघ की ओर आयोजित काव्य गोष्ठी में उत्तराखंड से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कार्यरत अध्यापक एवं कवि रामरतन यादव को भी आमंत्रित किया गया था। यादव की शानदार प्रस्तुति के लिए उन्हें अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला के साथ 'नेपाल भारत साहित्य सेतु' सम्मान से अलंकृत किया गया। इस दौरान संयोजक दीपेंद्र बहादुर पाल, पदम प्रकाश साउद, अर्जुन सिंह साउद, रमेश पंत मीतबंधु, कविराज भट्ट, प्रेम प्रकाश कालोनी, खीमानंद बाबू, जगदीश ओझा, वीर बहादुर चंद्र विश्राम, प्रेमदत्त कलोनी, भारत से उपमेन्द्र सक्सेना (बरेली), सत्यपाल सिंह सजग (पीलीभीत) आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।