Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाBihar Tops Nationwide in Mobile App Downloads with 5 Million Users

मोबाइल एप डाउनलोड करने में बिहार डाकघर अव्वल

बिहार का डाकघर मोबाइल एप डाउनलोड करने में पूरे देश में अव्वल है, जहां 50 लाख लोग एप डाउनलोड कर चुके हैं। राज्य में 50 लाख से अधिक लोग डिजिटल लेनदेन कर रहे हैं। बिहार, खाता खोलने और जमा राशि में भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 4 Sep 2024 12:58 PM
share Share

मोबाइल एप डाउनलोड करने में बिहार का डाकघर पूरे देशभर में अव्वल है। 50 लाख लोग एप डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं 50 लाख से अधिक लोग डिजिटल लेनदेन करते हैं। यह संख्या हर राज्य से ज्यादा है। दूसरे स्थान पर उत्तरप्रदेश है, जहां 30 लाख लोगों ने मोबाइल एप डाउनलोड किया है। यह जानकारी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की सूची से मिली है। सूची तीन सितंबर को जारी की गई है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खोलने में देश भर में बिहार का दूसरा स्थान है। सूबे में 1.40 करोड़ लोग खाताधारी हैं। वहीं उत्तरप्रदेश सबसे ऊपर है। वहां 1. 70 करोड़ इसके खाताधारी हैं। खाता जमा राशि में भी बिहार दूसरे स्थान पर है। बिहार के डाकघरों के खाते में 17 करोड़ 50 लाख राशि बैलेंस है। उत्तरप्रदेश में 22 करोड़ के लगभग राशि रखी हुई है। वहीं राज्य भर के एक लाख से अधिक ग्राहकों का आधार कार्ड के लिए मोबाइल नंबर को अपडेट किया गया है। मोबाइल नंबर अपडेट करने से सैकड़ों ग्राहकों को सुविधा हुई। बता दें कि डाक घरों में बैंकिंग में आसानी होने पर 13 भाषाओं का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बैंक का काम आसानी से हो जाता है। गौरतलब है कि आईपीपीबी की सुविधा के लिए राज्य भर में नौ हजार डाकघर हैं। इसमें कुल 9447 डाककर्मी काम कर रहे हैं। इससे आईपीपीबी की सुविधा हर घर तक पहुंच चुकी है।

कोट

मोबाइल एप को डाउनलोड करने में बिहार पूरे देश भर में सबसे ऊपर है। कुल 50 लाख से अधिक लोग अभी तक एप को डाउनलोड का चुके हैं। 50 लाख लोग डिजिटल लेनदेन करते हैं।

अनिल कुमार, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, बिहार सर्किल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें