Hindi Newsबिहार न्यूज़old man kidnapped and murder in a car for land jahanabad news

कार में किडनैप कर गला दबा मार डाला, बुजुर्ग की लाश को जंगल में फेंक भागे; बिहार में जमीन के लिए मर्डर

जहानाबाद में वृद्ध की हत्या को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मृतक के अलावा अपराधियों के छह मोबाइल फोन और उस जाइलो गाड़ी को जब्त किया गया है जिसका उपयोग अपहरण और हत्या की घटना में किया गया था।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, जहानाबादTue, 6 May 2025 07:58 AM
share Share
Follow Us on
कार में किडनैप कर गला दबा मार डाला, बुजुर्ग की लाश को जंगल में फेंक भागे; बिहार में जमीन के लिए मर्डर

बिहार के जहानाबाद जिले में नगर थाना क्षेत्र के देवरिया इलाके से छह दिन पूर्व अपहरण कर हत्या किए गए राजकुमार साव नामक वृद्ध की लाश पुलिस ने सोमवार को विशुनगंज थाना क्षेत्र के बराबर पहाड़ी के इलाके से बरामद किया। ऊक्त पहाड़ी के गायघाट से दक्षिण एक पुल के नजदीक जंगल में उनका शव फेंका हुआ था। संभवत: जानवरों ने उनके शरीर को कई जगहों पर नोंचा था। सूचना के आलोक में मृतक के भतीजा रवि प्रसाद ने वहां जाकर अपने चाचा के शव की पहचान की। पोस्टमार्टम करा शव उनके परिजनों को सौंप गया है। इस घटना का कारण जमीन का विवाद बताया गया है।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि इस घटना के संबंध में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मृतक के अलावा अपराधियों के छह मोबाइल फोन और उस जाइलो गाड़ी को जब्त किया गया है जिसका उपयोग अपहरण और हत्या की घटना में किया गया था। इस कांड के सिलसिले में तीन बैंक खातों को भी फ्रिज किया गया है। बताया गया है कि अपहरण कर हत्या की घटना में शामिल अपराधियों ने अन्य जिले के रहने वाले अपने रिश्तेदारों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था।

ये भी पढ़ें:बिहार में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

खबर के अनुसार काको - भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव के मूल निवासी राजकुमार साव (62 वर्ष) की उनके गांव में पैतृक संपत्ति है। उनके भतीजा रवि प्रसाद जो जहानाबाद शहर के ठाकुरबारी रोड में रहते हैं ने बताया है कि, उनके चाचा की गांव में करीब 10 विगहा जमीन है। उस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कोर्ट में केस भी चल रहा था।

खबर के अनुसार 28 अप्रैल को राजकुमार साव जहानाबाद कोर्ट में चल रहे केस की तारीख पर गए थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटे। खोजबीन की गई। इस संबंध में उनके भतीजा रवि प्रसाद के बयान पर नगर थाने में 29 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस जाइलो गाड़ी का नंबर पुलिस को बताया गया था जिस पर बिठाकर अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के देवरिया इलाके से उनका अपहरण कर लिया था।

ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा, सचिवालय आंतकियों के निशाने पर, ADG ने सभी एसपी को लिखा खत

तकनीकी अनुसंधान में मिली कामयाबी

एसपी के अनुसार एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया गया था। कई जगहों पर छापेमारियां भी की गई थी। तकनीकी अनुसंधान की गई थी। बताया गया कि जहानाबाद शहर के अलावा मखदुमपुर के डकरा गांव के इलाके के लोगों ने प्लानिंग के तहत अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

देवरिया के इलाके से युक्त वृद्ध को अगवा करने के बाद जाइलो गाड़ी में बिठाकर ले जाने के क्रम में ही गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई और बराबर के जंगलों में उन्हें ले जाकर फेंक दिया गया था। इस सिलसिले में पूर्व में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। अनुसंधान के क्रम में ही निशानदेही पर दो और लोग पकड़े गए और वृद्ध का शव बरामद किया गया। इस घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:बिहार की वंदे भारत ट्रेनें एक घंटे की देरी से क्यों चल रही हैं, यात्री भी नाराज
ये भी पढ़ें:बिहार में नमामि गंगा प्रोजेक्ट और ऊर्जा विभाग समेत कइयो को नोटिस, क्या है वजह
अगला लेखऐप पर पढ़ें