Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Nitish kumar gift to Rajgir Nalanda Internationa Sports Library 750 crore projects also

राजगीर को नीतीश की सौगात; बनेगा इन्टरनेशनल स्पोर्ट्स लाइब्रेरी, 750 करोड़ के कई प्रोजेक्ट भी

नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक स्थल है। यहां सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आते हैं। राजगीर अब पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। ऐसे में इस खेल परिसर की उपयोगिता और बढ़ जाती है।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटनाSun, 18 Aug 2024 12:05 AM
share Share

बिहार के मशहूर पयर्यन स्थल और ऐतिहासिक नगरी राजगीर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी सौगात दी है। राजगीर खेल परिसर में विश्वस्तरीय खेल पुस्तकालय भी बनेगा। नीतीश कुमार ने शनिवार को भ्रमण के दौरान इसकी घोषणा की। इसके पहले उन्होंने राजगीर खेल परिसर समेत 750 करोड़ की लागत से बन रही योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के विभिन्न भागों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्पोर्ट्स एकेडमी और निर्माणाधीन स्टेडियम का भी जायजा लिया। साथ ही मोरा व मेयार मौजा के बाईपास रोड में एयरपोर्ट के लिए चिह्नित जमीन को भी देखा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बचे हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस खेल अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूर्ण करें। यह अकादमी देश के लिए अनोखी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यहां कई खेलों के ट्रेनिंग सेंटर भी होगा। इन प्रयासों से राज्य में खेल का वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी, साथ ही प्रतिभावान युवकों को अवसर भी मिलेंगे।

ये भी पढ़े:लालू ने नीतीश को उकसाया; दिल्ली से हक छीनना पड़ता है, गिड़गिड़ाने से नहीं मिलता

नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक स्थल है। यहां सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आते हैं। राजगीर अब पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। ऐसे में इस खेल परिसर की उपयोगिता और बढ़ जाती है। राजगीर में अधिक से अधिक पयर्टक आएं इसके लिए सभी आवश्यक कदम सरकार की ओर से उठाए जा रहे हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए स्टेडियम में सभी प्रकार की सुविधाओं को बहाल किया जाए। इसकी तैयारी की जाए। उन्होंने खेल विभाग और भवन निर्माण के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि खिलाड़ियों को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। 29 अगस्त को खेल दिवस है। इस मौके पर इस स्टेडियम का उद्घाटन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें