Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Nitish government cabinet expansion can happen anytime says Bihar BJP President Dilip Jaiswal

कभी भी हो सकता है नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है। जिसकी तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। ये बात बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कही। उन्होने आज जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात की। जो करीब बंद कमरे में आधे घंटे चली।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाMon, 9 Sep 2024 11:28 AM
share Share

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और राजस्व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होने कहा कि बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। सबकुछ तैयार है। किसी भी समय कैबिनेट विस्तार हो सकता है। जायसवाल ने ये बयान नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात के बाद दिया। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक चली। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू जो गठबंधन के दल हैं। कैसे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में मिलकर बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करें। इस पर चर्चा हुई इसके अलावा हमारी पार्टी का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। वहीं बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि सब तैयार है किसी भी समय हो सकता है। कैबिनेट विस्तार कभी भी संभव है।

वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि समन्वय और आपसी तालमेल को गठबंधन के घटक दलों के बीच कैसे मजबूत किया जाए, इसके अलावा कई मुद्दों पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से चर्चा हुई। आपको बता दें बीते कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर हैं। जिस पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुहर भी लगा दी है। जिसमें कई चेहरे शामिल हो सकते हैं, कई चेहरे बदले जा सकते हैं। ये विस्तार जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए होगा या फिर काम के आधार पर ये देखने वाली बात होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें