Temperature Drops in Muzaffarpur Day and Night Temperatures Fall Below Normal मौसम : दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंचा, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTemperature Drops in Muzaffarpur Day and Night Temperatures Fall Below Normal

मौसम : दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंचा

मुजफ्फरपुर में तापमान में गिरावट का दौर लगातार तीसरे दिन जारी रहा। दिन का तापमान 30.4 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के कारण हवा में नमी बढ़ी, जिससे उमस भरी गर्मी से लोग परेशान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 19 May 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंचा

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले मे तापमान में गिरावट का दौर लगातार तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण जहां दिन का तापमान घटकर सामान्य से छह डिग्री नीचे चला गया। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान हुई बारिश के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ी रही। इससे कम तापमान के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई। रविवार को दिन का तापमान 30.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसमें पिछले दिन के मुकाबले दो डिग्री तक की कमी आई।

वहीं, रात का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी 0.4 डिग्री की कमी रही। हालांकि, इस बीच हवा में नमी की मात्रा सुबह में 90 प्रतिशत तो दोपहर में भी 85 प्रतिशत के करीब रही। उमस बढ़ने से लोग बेचैन रहे। इस दौरान करीब 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चली। आज भी बारिश की संभावना: पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस कारण छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मंगलवार से एक बार फिर मौसम साफ और शुष्क रह सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।