बूथों पर सैनेटाइजेशन अभियान आज से

दूसरे चरण के मतदान के लिए बूथों पर सैनेटाइजेशन और कोविड किट के मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल को लेकर शनिवार को बेला स्थित वाहन कोषांग सेल में बैठक हुई। इसमें कोविड कोषांग के प्रभारी नगर आयुक्त विवेक रंजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 31 Oct 2020 02:32 PM
share Share

दूसरे चरण के मतदान के लिए बूथों पर सैनेटाइजेशन और कोविड किट के मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल को लेकर शनिवार को बेला स्थित वाहन कोषांग सेल में बैठक हुई। इसमें कोविड कोषांग के प्रभारी नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी और सभी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें कृषि विभाग के कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकार, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायतों के कर्मचारियों को बूथों पर सैनेटाइजेशन और मेडिकल वेस्ट को एकत्र व डिस्पोजल करने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर सैनेटाइजेशन का काम कृषि विभाग और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे होगा। प्रखंड स्तर पर 24 घंटे में टीम गठन कर कोविड कोषांग से केमिकल और अन्य संसाधन प्राप्त करेंगे। नगर पंचायत में इसकी जवाबदेही वहां कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपी गई है। मुजफ्फरपुर शहर की जवाबदेही नगर निगम को सौंपी गई है।

मतदान से पहले और मतदान के दिन भी सैनेटाइजेशन

बूथों पर सैनेटाइजेशन मतदान से पहले और मतदान के दिन भी होगा। कोविड से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले सामानों का डिस्पोजल चुनाव के खत्म होते ही दूसरे दिन ही कर दिया जाना है। सुरक्षित तरीके से स्वास्थ्य अधिकारियों के देखरेख में इस कार्य को कराया जाएगा। इसकी जानकारी कोविड कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने दी। इसके लिए रविवार को ही काम शुरू हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें