डॉ. अरुण बने नीमा के अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के चुनाव में डॉ. अरुण कुमार को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मिश्रा, सचिव डॉ. मो. अशरफ, और...
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) शाखा पदाधिकारियों के चुनाव में गुरुवार को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार को चुना गया। इसके साथ ही संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार सिंह, संरक्षक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रितेश कुमार वर्मा की उपस्थिति में उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मिश्रा व उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ. विपिन बिहारी, सचिव डॉ. मो. अशरफ, उप सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार, महासचिव डॉ. जितेंद्र कुमार सिन्हा व डॉ. विकेश कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. शशि रंजन को चुना गया। इस दौरान नीमा महिला फोरम का भी चुनाव हुआ। सभी अधिकारियों को डॉ. प्रमिला कुमारी, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. राधेश्याम भगत, डॉ. विनोद कुमार राय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. संजय कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।