NDA Strengthens Base for Upcoming Assembly Elections in Bihar विधानसभा चुनावों में विपक्ष का सूपड़ा होगा साफ : मदन सहनी, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNDA Strengthens Base for Upcoming Assembly Elections in Bihar

विधानसभा चुनावों में विपक्ष का सूपड़ा होगा साफ : मदन सहनी

मुजफ्फरपुर में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत स्थिति में है। लोगों का प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा बढ़ा है। मिशन 2025 पर चर्चा करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 18 May 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
विधानसभा चुनावों में विपक्ष का सूपड़ा होगा साफ : मदन सहनी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एनडीए प्रतिदिन अपना आधार और मजबूत करते जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन एक-एक सीट के लिए तरस जाएगा। इस बार विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। ये बातें रविवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी से कही। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर और बढ़ा है। इसी भरोसे के बल पर एनडीए प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में सफल होगी। मिशन 2025 पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की जनता को जितना भरोसा प्रधानमंत्री पर है, उतना ही भरोसा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर है।

दोनों नेताओं ने देश और बिहार में विकास की नई इबारत लिखी है। इसके पहले जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बूके व अंगवस्त्र देकर मंत्री का स्वागत किया। मौके पर महानगर जदयू के पूर्व अध्यक्ष अंबरीश कुमार सिन्हा, शिशिर कुमार नीरज, सुबोध कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, शिवशंकर साह, रमेश कुमार ओझा, पंकज किशोर पप्पू, सुनील पांडेय, विक्रांत विक्की, अभिषेक सिंह, कमलेश चौधरी, सुनील कुमार चौधरी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।