Retired Teacher Receives Long-Awaited Salary Arrears of 4 38 Lakh After 14 Years 14 वर्षों बाद अनीता सहाय को मिला 4,38,221 रुपए का बकाया वेतन अंतर, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsRetired Teacher Receives Long-Awaited Salary Arrears of 4 38 Lakh After 14 Years

14 वर्षों बाद अनीता सहाय को मिला 4,38,221 रुपए का बकाया वेतन अंतर

मुंगेर की अनीता सहाय, जो 2021 में सेवानिवृत्त हुईं, ने 14 वर्षों से लंबित वेतन अंतर का भुगतान नहीं मिलने पर शिकायत की। उन्हें 1 जनवरी 2009 से संशोधित वेतनमान का लाभ नहीं मिला था। जिला लोक शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 15 June 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
14 वर्षों बाद अनीता सहाय को मिला 4,38,221 रुपए का बकाया वेतन अंतर

मुंगेर, एक संवाददाता। घोषी टोला निवासी अनीता सहाय, जो वर्ष- 2021 में प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुई थीं, उन्हें करीब 14 वर्षों से लंबित वेतन अंतर का भुगतान नहीं मिल पाने के कारण वे अत्यंत परेशान थीं। उन्होंने अंततः बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून के तहत जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, मुंगेर में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुंगेर को नोटिस जारी किया। सुनवाई के दौरान अनीता सहाय ने बताया कि, उन्हें 1 जनवरी 2009 से संशोधित लेवल-9 (53,100-1,67,100 रुपया) वेतनमान का लाभ मिलना था, लेकिन 1 जनवरी 2009 से से 30 जून 2021 तक का बकाया वेतन अभी तक नहीं मिला था, जबकि अन्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को यह लाभ मिल चुका था।

नोटिस के जवाब में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि, 4,38,221 रुपए की राशि का बिल कोषागार कार्यालय को भेजा गया था, लेकिन भुगतान लंबित था। इसके बाद कोषागार पदाधिकारी को भी नोटिस भेजा गया। अंततः लगभग चार वर्षों के बाद अनीता सहाय को उनका 4.38 लाख रुपए का बकाया वेतन अंतर भुगतान प्राप्त हो गया। ----------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।