Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरKalyanpur Durga Puja Grand Pandals Inspired by Kailash Mansarovar and Burj Khalifa

कल्याणपुर में कैलाश मानसरोवर, दुबई का बुर्ज खलीफा की झलक बिखेरेगा आकर्षक पंडाल

करोड़ की लागत से बन रहा 100 फीट ऊंचा कैलाश मानसरोवर, 150 फीट ऊंचा बुर्ज खलीफा का भव्य पंडाल -250 एसआरपी लाइट मुंगेर तक बिखेरेगा लाइटिंग की चमक -मुख्य

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 18 Sep 2024 07:34 PM
share Share

बरियारपुर। निज संवाददाता कल्याणपुर का दुर्गा पूजा और प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्वरूपों में बनाये जाने वाला आकर्षक और भव्य पंडाल मुंगेर जिला ही नहीं बल्कि बिहार को विशेष ख्याति दिलाता रहा है। डा. नीतीश चंद्र दूबे की परिकल्पना पर आधारित कल्याणपुर गांव की छवि और कल्याणपुर के दुर्गा पूजा की पूरे प्रदेश में विशेष चर्चा होती है। इस बार कल्याणपुर में दुर्गा पूजा पर कैलाश मानसरोवर पर्वत, 12 ज्योतिर्लिंग का दिव्य स्वरूप और दुबई के बुर्ज खलीफा की झलक लोगों के अकर्षण का केंद्र रहेगा।

लोगों में अभी से है कौतूहल:

पंडाल निर्माण के बीच अभी से ही लोगों को अब बस दुर्गा पूजा में इसे देखने की प्रबल इच्छा और कौतूहल बना हुआ है। कोलकाता (बंगाल), मधुपुर, गिरिडीह (झारखंड) के अनेक कारीगर कैलाश मानसरोवर, 12 ज्योतिर्लिंग, बुर्ज खलीफा, दुबई एक्वेरियम के स्वरूप में दिखने वाले भव्य और दिव्य पंडाल निर्माण को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कारीगर की मेहनत ऐसी हो रही है मानो कैलाश मानसरोवर पर्वत और दुबई का बुर्ज खलीफा कल्याणपुर में ही उतर आयेगा। पंडाल निर्माण से जुड़े कारीगर इसे जीवंत और सजीव रूप देने के लिए दिन रात एक किए हुए है।

कैलाश मानसरोवर पर्वत पर शिवजी के 11 रूप दिखेंगे: डा. नीतीश

डा. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि इस बार कैलाश मानसरोवर पर्वत 150 फीट चौड़ा, 50 फीट गहरा और 100 फीट ऊंचा होगी। जिसमें 5 हजार बांस लगाए जा रहे हैं। भव्य और दिव्य कैलाश मानसरोवर पर्वत पर शिवजी के 11 रूप दिखेंगे। 12 ज्योतिर्लिंग का भव्य स्वरूप मुख्य सड़क पर लाइट का बना रहेगा। जबकि कैलाश मानसरोवर पर्वत की झलक बिखेर रहा पंडाल मंदिर के समीप रहेगा। कैलाश मानसरोवर पर्वत के स्वरूप का पंडाल निर्माण करने वाले मुख्य कारीगर कोलकाता बड़ी बाजार के उमेश दा है। उन्होंने बताया कि बुर्ज खलीफा पंडाल की ऊंचाई 120 फीट तय की गई है लेकिन इसे 150 फीट तक बनाने का लक्ष्य है। साथ ही इस बार दुबई का एक्वेरियम की झलक भी लोग दुर्गा पूजा के दौरान देख सकेंगे।

दुबई के एक्वेरियम की झलक दिखेगी:

मंदिर प्रवेश करते समय गली वाले रास्ते में दुबई के एक्वेरियम की झलक दिखेगी। पंडाल के निर्माण में लकड़ी, प्लाय, बांस और लेदर जो लोहे की तरह दिखेगा इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। 250 एसआरपी लाइट लगाए जाएंगे जो काफी दूर से यानि मुंगेर से ही इसकी चमक और लाइटिंग दिखेगी। दुबई के बुर्ज खलीफा का स्वरूप में दिखने वाले पंडाल निर्माण से जुड़े कारीगर गिरिडीह मधुपुर के हरमुट और लोकमान है। डा. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि उन्हें बुर्ज खलीफा और दुबई एक्वेरियम की प्रेरणा पिछले दो बार के दुबई इवेंट के दौरान आया। इस पंडाल निर्माण में लगभग 2 करोड रुपए की लागत का अनुमान लगाया जा रहा है। पंडाल का निर्माण सप्तमी पूजा को पूर्ण होगा। लोगों के लिए यह पंडाल दीपावली तक अपनी झलक बिखेरेगा। डा. दुबे ने बयाया कि लोगों को कैलाश मानसरोवर पर्वत और दुबई का बुर्ज खलीफा के स्वरूप और 12 ज्योतिर्लिंग का भव्य पंडाल और उसकी झलक कल्याणपुर में दिखेगा यह सुखद अनुभूति करा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें