मुंगेर में मंगलवार को भी जारी रहा लू का दौर
मुंगेर में मंगलवार को लू का प्रकोप जारी रहा, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हल्के बादलों के बावजूद तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई...

मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा। तापमान पूर्व के स्तर पर बना रहा, जिससे आम लोगों को राहत नहीं मिली। आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद दोपहर में तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। दिनभर पछिया हवा चलती रही, जो गर्मी में किसी प्रकार की राहत नहीं दे सकी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा। हवा की अधिकतम गति 6 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, लेकिन लू, तेज धूप और प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।
आज दिनभर हल्की पूर्वी हवा चलने की संभावना है जिसकी अधिकतम गति आज किमी प्रति घंटा रह सकती है। वहीं, आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। मुंगेर में लगातार गर्मी और लू का असर जनजीवन पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाज आई कम नजर आ रही हैं और लोग जरूरी कामों को छोड़कर घरों में रहने को मजबूर हैं। खासकर वृद्ध, बच्चे और बीमार लोग इस मौसम से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कहते हैं वैज्ञानिक: आज मुंगेर में पूर्वी हवा के चलने एवं तापमान में कमी आने की संभावना है, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले अगले कुछ दिनों में भी लोगों को कोई राहत की उम्मीद नहीं रखना चाहिए। इस सप्ताह वर्ष की संभावना नहीं है। लोग तेज धूप से बचें और यथासंभव घर में ही रहें। किसान भाई उच्च तापमान एवं गर्म हवा को देखते हुए आवश्यकता अनुसार अपने फसलों की सिंचाई करें और पशु को यथा संभव छायादार जगह पर रखें। -मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, मुंगेर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।