Tragic Passing of Social Worker Chandan Kumar Sinha Shakes Goala Community गोला में समाजसेवी प्रदीप कुमार सिन्हा के पुत्र के निधन पर शोक की लहर , Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTragic Passing of Social Worker Chandan Kumar Sinha Shakes Goala Community

गोला में समाजसेवी प्रदीप कुमार सिन्हा के पुत्र के निधन पर शोक की लहर

गोला निवासी समाजसेवी प्रदीप कुमार सिन्हा के बड़े पुत्र चंदन कुमार सिन्हा का आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे और रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था। चंदन अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 14 May 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
गोला में समाजसेवी प्रदीप कुमार सिन्हा के पुत्र के निधन पर शोक की लहर

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला निवासी समाजसेवी सह सिन्हा स्टोर के मालिक प्रदीप कुमार सिन्हा के बड़े पुत्र चंदन कुमार सिन्हा 43 वर्ष के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, और उनका रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था। मृतक चंदन अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया गया। उनके निधन पर विधायक ममता देवी, बजरंग महतो, गोला चित्रांश महापरिवार व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटु बाबू, राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार सिन्हा, चित्रांश महापरिवार के अध्यक्ष सनत कुमार सिन्हा, सचिव रविन्द्र कुमार सिन्हा, अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा, अभाकाम के जिला सचिव अनिल कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष कुंवर कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, धीरेंद्र नारायण बक्शी, संजय बक्शी, अजीत कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, सुजीत सिन्हा, रजनीश आनंद, बिपुल सिन्हा, संदीप बक्शी, संदीप लाला, सुमन कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, अमित कुमार, आनंद बक्शी, जीवन बक्शी व मनोज कुमार पोद्दार, असगर अली, गोविंद मुंडा, सुनील चक्रवर्ती, हरेंद्र कश्यप सहित सैकड़ों ने शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।