Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरGunfire Incident in Mohanpur Village Shakes Residents No Casualties Reported

मोहनपुर गांव में चली गोली, बाल बाल बचा युवक

धरहरा के मोहनपुर गांव में गुरुवार रात गोलीबारी की घटना से लोग दहशत में हैं। मुनीलाल यादव पर एक युवक ने गोली चलाई, लेकिन वह भागकर बच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जो जांच कर रही है। पीड़ित...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 5 Sep 2024 07:19 PM
share Share

धरहरा,एक संवाददाता धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव मे गुरुवार की देर रात हुई गोलीबारी की घटना से लोग दहशत मे है। हालांकि घटना मे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है। जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव के मुनीलाल यादव पर गांव के ही एक युवक ने गोली चला दी। वह किसी तरह से जान बचाकर भागा। उन्होने तुरंत ही इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन मे जुट गई। पीड़ित ने बताया कि वह घर से बथान की ओर जा रहा था तभी गांव के एक युवक ने उसपर गोली चला दी।पीड़ित व्यक्ति लड़ैयाटांड थाना मे प्राइवेट चालक के पद पर कार्यरत है। वही प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली है मामले की तहकीकात की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें