Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़मुंगेरGanga River Swells After Heavy Rainfall Flooding Affects Mungher Residents

फिर से उफान पर गंगा नदी, निचले इलाकों फैला बाढ़ का पानी

ये प्रभावित क्षेत्र के लोग, हो रही अधिक परेशानी प्रभावित क्षेत्र के लोगों को ऊंचे स्थानों की ओर जाने के लिये नाव की समसया से है परेशान देश के विभिन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 18 Sep 2024 07:11 PM
share Share

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश के बाद गंगा नदी अचानक उफना गयी। मंगलवार को गंगा का जलस्तर हर घंटे पर तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा था। बुधवार को प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जिले की कई पंचायतों में फिर से बाढ़ का पानी फैलने के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गयी हैं। हेमजापुर के शिवकुंड, बरियापुर आदि में बाढ़ का पानी फैल गया है। इसके अलावा मुंगेर सदर, बरियारपुर, धरहरा, जमालपुर, हवेली खड़गपुर तथा असरगंज की कई पचायत बाढ़ से प्रभावित हो गयी है। सदर प्रखंड की जाफरनगर पंचायत कार्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण काम काज में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मुंगेर में बुधवार को शाम चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 39.05 मीटर तक चला गया है। जिले में डेंजर लाइन 39.33 मीटर है। जबकि 38.33मीटर वार्निंग लेवल है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर बढ़ रही है। अगर यह रफ्तार जारी रही तो एक दो दिनों के बीच गंगा का जलस्तर डेंजर लाइन को पार कर सकता है।

------

अचानक पानी बढ़ने से संभल नहीं पाये प्रभावित क्षेत्र के लोग:

कुछ दिनों पहले भी जिले के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई थी। लोग अपने मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों की ओर पलायण कर गये थे। गंगा नदी के जलस्तर में आयी कमी के बाद प्रभावित लोग अपने मवेशियों को लेकर अपना घर लौटने लगे थे। लेकिन दो तीन दिनों के बीच अचानक जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण प्रभावित लोग संभल नहीं पाये, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरा चारा सहित सूखा चारा की भी किसानों को किल्लत हो गई है। किसानों को एकबार फिर से अपने मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों की ओर जाना पड़ रहा है। बड़ी मुश्किल से प्रभावित क्षेत्र के लोग अपने मवेशियोंके लिये चारा जुटा रहे हैं।

------

देश के विभिन्न नदियों से छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि:

देश के विभिन्न राज्यों में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से यमुना सहित दर्जनों नदियों का पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में अचानक तेजी आ गई। जिसके कारण मुंगेर के कई प्रखंडों में बाढ़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब गंगा नदी का जलस्तर डेंजर लेवल के करीब पहुंच गई है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार दो तीन दिनों तक गंगा नदी के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। क्यों कि बनारस, बक्सर, पटना में भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है।

-----

बाढ़ की स्थिति से पिटने के लिये जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। अब तक आश्रय स्थल पर कोई भी प्रभावित लोग नहीं पहुंचा है। सबसे अधिक प्रभावित मुंगेर सदर तथा बरियारपुर के लिये 19-19 आश्रय स्थल बनाए गए हैं। तत्काल नाव की व्यवस्था करायी गई है। वैसे बाढ़ से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कुमार अभिषेक, जिला प्रभारी आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मुंगेर।

--------------------------------------------------

गंगा में फिर उफान, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

हेमजापुर,संवाद सूत्र। गंगा एक बार फिर उफान पर है। जलस्तर में वृद्धि के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। शिवकुंड, बाहाचौकी, हेमजापुर, सिंघिया, पड़हम पंचायतों में पानी आ जाने से लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। खेतों में पानी आ जाने से मवेशियों के सामने चारा का संकट हो गया है। दियारा क्षेत्र से पानी में बहकर आए जंगली सुअरों से लोगों में भय देखा जा रहा है। शिवकुंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय के परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक विभाष चंद्र ने बताया कि स्कूल गंगा किनारे है जिसके कारण बाढ़ का पानी आ जाता है। इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई है। सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि से गंगा के जलस्तर में बहुत तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

---------------

बरियारपुर पावर सब स्टेशन में फिर घुसा बाढ़ का पानी

बरियारपुर, निज संवाददाता। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बरियारपुर पावर सब स्टेशन में बाढ़ का पानी फिर घुस गया है। प्रखंड के कई गांवों का बाढ़ के पानी के कारण मुख्य मार्ग से संपर्क भंग हो गया है। पिछले तीन दिनों में करीब 3 फीट पानी बढ़ा है। जलस्तर में वृद्धि होने से एकाशी, कालाटोला, कल्याणटोला, रहिया आदि गांवों का संपर्क मुख्यमार्ग से भंग हो गया है। प्रखंड के लालाजी टोला, सीतारामपुर नज़ीरा, कल्याणटोला मुसहरी सहित दर्जनों गांवों में गंगा का पानी घुस गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें