Hindi Newsबिहार न्यूज़miscreants shot three people in arrah one dead

Arrah News: आरा में अब ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन दोस्तों को मारी गोली; एक की मौत

  • Arrah News: आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत है। इस गोलीबारी में एक शख्स की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना रामगढ़िया इलाके में हुई है। गोलीबारी में घायल दो लोगों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, आराSun, 16 March 2025 09:00 AM
share Share
Follow Us on
Arrah News: आरा में अब ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन दोस्तों को मारी गोली; एक की मौत

Arrah News: भोजपुर जिले के आरा में अपराधियों का तांडव जारी है। अब बदमाशों ने आरा में तीन दोस्तों को गोली मार दी है। ताबड़तोड़ फायरिंग से यहां दहशत फैल गई है। इस गोलीबारी में एक शख्स की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना रामगढ़िया इलाके में हुई है। गोलीबारी में घायल दो लोगों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रामगढ़िया कोल्डस्टोर के पास बदमाशों ने तीन युवकों को गोली मारी है। इस गोलीबारी में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों का इन दोस्तों से पुरानी दुश्मनी थी। इसी रंजिश में गोलाबारी की यह वारदात हुई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:ठुमका लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे, VIDEO वायरल होने पर तेज प्रताप क्या बोले

एक घायल शख्स ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'उनसे पहले का विवाद था। उनका काम दारू बेचना है। दारू बेचने में ही विवाद हुआ था। उनलोगों को शक था कि हम उनके घर पुलिस भेजते हैं। हम तीनों दोस्त खाना खाने के लिए घर आ रहे थे तब उसी वक्त तीन भाइयों ने हमपर गोली चला दी।

आरा के सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि बिंदटोली में तीन लोगों को लगी थी। दुर्भाग्यवश एक युवक की मौत हो गई है। बाकी दो लोगों का इलाज चल रहा है। इनकी हालत स्थिर है और वो खतरे से बा्हर हैं। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पिछले 2 साल से इनके बीच विवाद था। उसी बात को लेकर मामला बढ़ा है। बहरहाल पुलिस अब इस मामले में सक्रिय हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस आऱोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:बिहार में फिर पुलिस पर हमला, बरसाए ईंट-पत्थर; SI समेत 4 पुलिसवाले जख्मी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।