Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Man died during hoisting tricolor flag on Shop roof accidentally touching electric wire mourning in house on 15 August

छत पर तिरंगा लगाने गए युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, 15 अगस्त पर घर में मातम

बेगूसराय के बलिया बाजार में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दुकान की छत पर तिरंगा झंडा लगाने के दौरान करंट लगने से मोहम्मद सैफी नाम के युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बेगूसरायThu, 15 Aug 2024 01:00 PM
share Share

बिहार के बेगूसराय जिले में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर दुकान की छत पर तिरंगा लगाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बलिया बाजार स्थित शीतला स्थान के पास की है। मृतक की पहचान बलिया नगर परिषद के वार्ड 15 मसूरचक निवासी मोहम्मद कलीम के 20 वर्षीय बेटे मोहम्मद सैफी के रूप में हुई है। देश की आजादी के पर्व के मौके पर जवान बेटे की मौत होने से घर में मातम छा गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल भी हो गया।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद सैफी बलिया बाजार में स्थित एक दुकानदार के कहने पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए छत पर चढ़ा। इसी दौरान वह छत के आगे से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया। जो लोग आजादी का पर्व खुशी-खुशी मना रहे थे, इस घटना को देखकर स्तब्ध हो गए।

ये भी पढ़े:पटना के गांधी मैदान में जश्न-ए-आजादी का जश्न, शान से लहराया तिरंगा

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को बलिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। यहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें