शराब बरामदगी मामले का आरोपित गिरफ्तार
मधेपुर के मटरस गांव निवासी फुलेंद्र यादव (23) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह देसी चुलाई शराब बरामदगी के मामले में नामजद आरोपित था। उसकी गिरफ्तारी एएसआई विनय कुमार सिंह ने पुलिस के सहयोग से की।...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीWed, 16 April 2025 12:52 AM

मधेपुर। मधेपुर थाने के मटरस गांव निवासी फुलेंद्र यादव (23)उर्फ सुरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एएसआई सह केस अनुसंधानक विनय कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। वह देसी चुलाई शराब बरामदगी को लेकर मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 36/25 का नामजद आरोपित है। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फुलेंद्र यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।