Revenue Employees Strike Disrupts Services in Madhepura Bihar राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अंचलों में कामकाज पर असर, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsRevenue Employees Strike Disrupts Services in Madhepura Bihar

राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अंचलों में कामकाज पर असर

मधेपुरा में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं ठप हैं। पंचायत सचिवों की हड़ताल भी विकास कार्यों को बाधित कर रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 17 May 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अंचलों में कामकाज पर असर

मधेपुरा/ कुमारखंड, हिटी। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय में कामकाज प्रभावित होने लगा है। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र लेने सहित अन्य कार्यों से अंचल कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को निराश वापस लौटना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप होने के कारण अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पंचायत सचिव व राजस्व कमर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल जारी रहने से पंचायतों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, जागरूक करना, पंचायत के विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करना सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

हड़ताल के कारण पंचायतों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने आदि का कार्य बाधित हो गया है। कुमारखंड निज संवाददाता के अनुसार बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रखंड में सात मई से जारी राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं 2 मई से पंचायत सचिव के भी हड़ताल पर रहने के कारण पंचायत का विकास कार्य बाधित है। कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनश्चितिकालीन हड़ताल कर सरकार के नीतियों का विरोध किया है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण न केवल अंचल कार्यालय बल्कि पंचायतों में भी लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है। भूमि संबंधित कार्य, नामांतरण, खाता सुधार, परिमार्जन, जाति, आय व आवासीय प्रमाणपत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने और अन्य सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गयी है। हड़ताल के कारण शुक्रवार को भी आम लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा कर निराश होकर लौटने को विवश रहे। राजस्व कर्मचारी धनंजय कुमार पांडेय, आशीष रंजन, अभिमन्यु प्रसाद, रोहित कुमार, उमर अंसारी, पंकज कुमार, अखिलेश कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, पंचायत सचिव महानंद यादव, वद्यिानंद पासवान, सिंटू कुमार, रवि कुमार चौधरी सहित अन्य का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें उचित है और सरकार को इस पर शीघ्र विचार करना चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि न तो उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे मिल रहा है और न ही अन्य सुविधाओं का लाभ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।