लूटपाट का विरोध करने पर मारा चाकू
सिंहेश्वर में गुरुवार रात बाइक पर जा रहे दंपती से दो बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर पति राजेश यादव को चाकू लगा, जबकि पत्नी कल्पना देवी और उनके एक साल के बच्चे को भी चोट आई। यह घटना सत्तोखर पुल के...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 17 May 2025 03:36 AM

सिंहेश्वर। रुपौली थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर जोगबनी मार्ग पर सत्तोखर पुल के समीप गुरुवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दंपती को दो बदमाशों ने मोबाइल और पैसे लूट लिया। विरोध करने पर लरहा, सत्तोखर वार्ड नौ निवासी राजेश यादव को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। पति को बचाने आई पत्नी कल्पना देवी के बाएं हाथ में चाकू मार दिया। उसकी गोद में बैठा एक साल का बच्चा भी घायल हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।