Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Lalu Yadav will go to Singapore again leaves for Delhi from Patna with Rabri Devi

लालू यादव फिर जाएंगे सिंगापुर, राबड़ी देवी के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ शनिवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली से सिंगापुर जाएंगे।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाSat, 17 Aug 2024 06:39 AM
share Share

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विदेश दौरे पर सिंगापुर जाएंगे। आरजेडी अध्यक्ष गुरुवार सुबह अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में उनका रूटीन हेल्थ चेकअप होगा। इसके बाद वहां से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। सिंगापुर में भी उनका रूटीन चेकअप किया जाएगा। बता दें कि दिसंबर 2022 में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या अपने पति एवं बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं। रोहिणी ने ही अपने पिता को किडनी दान कर नजीर पेश की थी। इसके बाद इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रोहिणी ने सक्रिय राजनीति में एंट्री भी की और सारण सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि, राजीव प्रताप रूडी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव खत्म होने के बाद वे वापस सिंगापुर लौट गईं, लेकिन उन्होंने जल्द ही सारण आने की बात कही है।

ये भी पढ़े:लालू ने नीतीश को उकसाया; दिल्ली से हक छीनना पड़ता है, गिड़गिड़ाने से नहीं मिलता

5 दिसंबर 2022 को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। यह सर्जरी सफल हुई थी। इसके बाद कुछ महीनों तक लालू ने घर में ही रहकर आराम किया एवं डॉक्टरों की सलाह पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी। अब लालू यादव स्वस्थ हैं, हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें समय-समय पर रूटीन चेकअप की सलाह दी है। इसी सिलसिले में वे फिर से सिंगापुर जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें