ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एनडीए का तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एनडीए का तिरंगा यात्रा
लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को लखीसराय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के नेतृत्व मे भाजपा द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व लखीसराय के विधायक सह बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत आरलाल कॉलेज से हुई जो शहर के प्रमुख स्थलों बड़ी दुर्गा मंदिर, पचना रोड चौक होते हुए शहीद द्वार तक पहुंची। एनडीए के सभी महिला और युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में 200 मी का तिरंगा लिए शहर भ्रमण के दौरान जय हिंद जय भारत के नारे लगाए जा रहे थे इस दौरान डिप्टी सीएम के द्वारा जय विज्ञान जय जवान जय किसान और जय अनुसन्धान के नारे के साथ चल रहा है।
शहीद द्वार पर उप मुख्यमंत्री एवं एनडीए के अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शिलापट्ट पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारत माता की जय, वीर जवान अमर रहें जैसे गगनभेदी नारों से शहर गूंज उठा। दौरान इस दौरान हाल की बारिश के बीच तिरंगा यात्रा लिए युवाओं का जो सामने का नाम नहीं दे रहा था। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका था, जो लगातार भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश कर रहा था। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ फेंका है। यह हमारे वीर जवानों की बहादुरी और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है, और पूरे देश में इस सफलता को लेकर खुशी और गर्व की लहर है। यह ऑपरेशन भारत की सुरक्षा नीति और सेना की क्षमता का जीवंत प्रमाण है। इस तिरंगा यात्रा में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवा वर्ग और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और हाथों में तिरंगा लेकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा में डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, एसडीएम चन्दन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, आरएलएम राजकुमार कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष रामविलास मांझी, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष देवानंद साह, विकास आनंद, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों की संख्या में युवा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।