Hindi Newsबिहार न्यूज़खगड़ियाParbatta Bull trampled an old man died on the spot

परबत्ता: सांड ने एक वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत

भरतखंड ओपी के शहरबन्ना गांव निवासी लखनलाल शर्मा ने एक सांढ़ ने ले ली। शुक्रवार की दोपहर सांढ़ उनके लिए यमराज बनकर आये थे। प्राप्त जानकारी अनुसार...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याFri, 21 May 2021 11:00 PM
share Share

परबत्ता | एक प्रतिनिधि

भरतखंड ओपी के शहरबन्ना गांव निवासी लखनलाल शर्मा ने एक सांढ़ ने ले ली। शुक्रवार की दोपहर सांढ़ उनके लिए यमराज बनकर आये थे। प्राप्त जानकारी अनुसार षुक्रवार की दोपहर लखनलाल षर्मा अपने घर का काम काज निपटाकर खाना खाकर घास लाने बहियार जा रहे थे। बहियार स्थित सामने से गांव की ओर लौट रहे सांढ़ ने उन्हे खदेड़कर पटक दिया। सांढ़ की पटखनी देते ही उनके प्राण पखेरू उड़ गये तथा साढ़ वहां से नो दौ ग्यारह हो गए। सांढ़ पटकने की घटना देख आसपास के लोग जमा हो गए। आनन फानन में उसे ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिम दर्शन के लिए आसपास से काफी लोग पहुंच गए। पहुंचे लोग सिर्फ एक ही बात कहते यमराजे बनी कैय अईलोव रहे ढकरो बेचारा साफे भय गेलय। स्थानीय ग्रामीण प्रदुम्न मंडल आदि ने बताया कि परिजनों द्वारा दाह संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें