Hindi Newsबिहार न्यूज़खगड़ियाGanga River Flooding Threatens Homes in Parbatta Bihar

परबत्ता: गंगा में आया उफान, घर आंगन में फिर लौटा बाढ़ का पानी

ोज पंाच की लीड:परबत्ता: गंगा में आया उफान, आंगन में फिर लौटापरबत्ता: गंगा में आया उफान, आंगन में फिर लौटापरबत्ता: गंगा में आया उफान, आंगन में फिर लौटा

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याWed, 18 Sep 2024 07:46 PM
share Share

परबत्ता। एक प्रतिनिधि गंगा नदी में आई उफान से एक बार फिर जीएन बांध के बाहर बसे लोगों के घर आंगन में बाढ़ का पानी आने लगा है। गंगा में आए उफान से एक बार फिर लोगों को बाढ़ को लेकर सहमे हुए हैं। स्थिति यह है कि बाढ़ का पानी कज्जलवन दियारा, विकाशनगर, सलारपुर, बिशौनी, विष्णुपुर आदि गांवों के घर आंगन में बाढ़ का पानी दस्तक देने लगा है। वही कई स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। गंगा में तेज उफान देख स्थानीय ग्रामीणों के बीच बाढ़ आने का भय सताने लगा है। लोग अपने-अपने सामानों को ऊंचे स्थानो पर सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि गंगा के जलस्तर में काफी कमी देख लोग दूसरी जगहों से अपना गांव वापस लौट चुके थे। लोगो को लगा था कि बाढ़ अब नही आएगा। चूंकि नदी का जलस्तर इतना कम हो गया था कि लोगो को यकीन नहीं हो रहा था कि नदी से पुन: बाढ़ का पानी लौटेगा, लेकिन लोगो के सोचने के विपरीत निकला और देखते देखते ही मात्र दो दिनों में बाढ़ का पानी पुन: पूर्व की जगहों से बहुत करीब पहुंच चुका है। इधर बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि दियारा क्षेत्र के जलमग्न होने से जहां एक ओर पशुओं को सुरक्षित करने में काफी परेशानी हो रही है। वही दूसरी ओर घर आंगन में पड़े सामानों को सुरक्षित रखने की भी जद्दोजहद बढ़ गई है।

क्या है परेशानी: परबत्ता प्रखंड के19 पंचायतों में करीव10 पंचायतों के करीव एक दर्जन से अधिक गांव जीएन बांध के बाहर बसे हुए हैं। प्रत्येक वर्ष बाढ़ का थपेड़ा खाना इनकी नियति बनी हुई है। बाढ़ के आते ही सलारपुर, कोरचक्का कज्जलवन, जागृति तोला आदि गॉंवों के लोगो की परेशानी बढ़ जाती है।

क्या कहते हैं पशुपालक: इधर पशुपालक विपीन कुमार, राजीव कुमार आदि बताते है कि दियारा से पशुओं के गांव जाते ही हरा चारा, मवेशी बांधने आदि की काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दियारा क्षेत्र में हरा चारा पर्याप्त मात्रा में मिल जाया करता था, लेकिन दियारा के डूब जाने से मवेशी के खाने पीने रखरखाव आदि की काफी परेशानी हो रही है। वही कई लोगो ने बताया कि कज्जलवन दियारा के बाढ़ पीड़ित परिवारो को अभी तक नाव आदि की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गई है। बताया जाता है कि तेज गति से गंगा के जलस्तर में बढ़ने से जीएन बांध के बाहर बसे तकरीबन आधा दर्जन के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बोले अधिकारी:

गंगा के जलस्तर में बृद्धि होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। इसको लेकर संबंधित राजस्वकर्मी को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

मोना गुप्ता, सीओ परबत्ता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें