Former Minister RN Singh Remembered for Political Legacy and Development in Parbatta संघर्ष व आत्मविश्वास से आरएन सिंह ने बनायी अपनी पहचान : गिरिराज सिंह, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsFormer Minister RN Singh Remembered for Political Legacy and Development in Parbatta

संघर्ष व आत्मविश्वास से आरएन सिंह ने बनायी अपनी पहचान : गिरिराज सिंह

संघर्ष व आत्मविश्वास से आरएन सिंह ने बनायी अपनी पहचान : गिरिराज सिंहसंघर्ष व आत्मविश्वास से आरएन सिंह ने बनायी अपनी पहचान : गिरिराज सिंहसंघर्ष व आत्मव

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 18 May 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
संघर्ष व आत्मविश्वास से आरएन सिंह ने बनायी अपनी पहचान : गिरिराज सिंह

परबत्ता । एक प्रतिनिधि संघर्ष व आत्मविश्वास के बल पर पूर्व मंत्री आरएन सिंह ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। यह बातें दिवंगतरामानंद प्रसाद सिंह (आरएन सिंह) को शनिवार को श्रद्धांजलि देने परबत्ता पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही। उन्होने कहा कि राजनीति से पूर्व वे इंजीनियर थे। पहले उन्होंने अपने विभाग में अपनी पहचान बनाई और फिर जब वे राजनीति के क्षेत्र में आए तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। परबत्ता विधानसभा में विकास की ऐसी ठोस नींव रखी कि आज चप्पे-चप्पे में विकास की रोशनी दिख रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वे परबत्ता विधानसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधत्व करने का गौरव हासिल किया।

एक बार परिवहन मंत्री रहकर भी उन्होंने पूरे राज्य में समुचित विकास किया। उनका कर्मपथ शानदार ही नहीं जानदार रहा। जब वह राजनीति क्षेत्र में आए तो अनुभवी और समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे। समाज के लिए उन्होंने कई अहम काम किए। उनके जाने से राजनीति और समाज में बड़ा खालीपन आया है। उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्यों के परिणामस्वरूप आज उनके बड़े पुत्र राजीव कुमार एमएलसी व छोटे पुत्र संजीव कुमार परबत्ता विधानसभा के विधायक हैं। दिवंगत पूर्व मंत्री के शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह, एमएलसी राजीव कुमार, स्थानीय विधायक डॉ संजीव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।