Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़khagaria court issued warrant against bhojpuri actress akshara singh

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर क्यों लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर जमानती वारंट जारी

सिविल कोर्ट के वकील अजिताभ सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘साल 2018 में एक केस हुआ था। अमर शहीद किशोर कुमार के नाम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें अक्षरा सिंह ने अपना वीडियो मैसज जारी कर कहा था कि मैं खगड़िया आ रही हूं और आप भी लोग भी आएं।’

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, खगड़ियाTue, 10 Sep 2024 06:51 AM
share Share

भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिहार के खगड़िया जिले की एक अदालत ने अक्षरा सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में खगड़िया क JNKT मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में आने के लिए कहा था लेकिन वो कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस मामले में अक्षरा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। अक्षरा सिंह के नहीं आने पर वहां काफी बवाल भी मचा था।

सिविल कोर्ट के वकील अजिताभ सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, 'साल 2018 में एक केस हुआ था। अमर शहीद किशोर कुमार के नाम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें अक्षरा सिंह ने अपना वीडियो मैसज जारी कर कहा था कि मैं खगड़िया आ रही हूं और आप भी लोग भी आएं। 

इसके बाद लोगों ने सहयोग राशि दी और इस कार्यक्रम में आए। लेकिन अक्षरा सिंह नहीं आईं और इसके बाद भारी बवाल हो गया। इस बवाल में लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। टेंट और साउंड संचालकों का काफी नुकसान भी हुआ था।'

अजिताभ सिन्हा ने आगे बताया कि इन्हीं में से एक टेंट संचालक सुबोध कुमार ने केस किया था कि अक्षरा सिंह ने गलत मैसेज कर लोगों को बुलाया और उनके टेंट का नुकसान हुआ। इसी मामल में कोर्ट ने संज्ञान लिया था लेकिन अक्षरा सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रही हैं। इसलिए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें