Hindi Newsबिहार न्यूज़कटिहारCandle March in Manihari Demands Death Penalty for 12-Year-Old Murder Victim s Killer

छात्र की हत्या से आक्रोशित दिलारपुर के लोगो ने कैंडल जलाकर शोक जताया

मनिहारी में, दिलारपुर के ग्रामीणों ने एक 12 वर्षीय छात्र, जिसू कुमार, की निर्मम हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। रविवार की शाम को आयोजित इस मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए और दोषी को फांसी की सजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSun, 8 Sep 2024 08:26 PM
share Share

मनिहारी नि स। मनसाही थाना क्षेत्र के होरिजन पब्लिक स्कूल मे एक 12 वर्षीय छात्र का निर्मम हत्या से नाराज दिलारपुर के ग्रामीण रविवार की शाम कैंडल मार्च निकाल कर दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है। मृतक बालक दिलारपुर पंचायत के आठ नंबर सीज का रहने वाला था। कैंडल मार्च आठ नंबर सीज से निकलकर हरी होते सिमरतल्ला का भ्रमण किया। कैंडल मार्च में सैकड़ो की संख्या में महिल-पुरुष शामिल थे। सभी लोग एक सुर मे पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे थे। धुरियाही पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल, विजय मंडल, पंसस संजय मंडल, कुन्दन पासवान, वार्ड संजय मंडल,आदि लोग मुख्य रूप से कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। घटना के बाद से पूरे दिलारपुर में सन्नाटा पसर गया है। मृतक छात्र जिसू कुमार का निर्मम हत्या के दोषी को फांसी की सजा का मांग कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें