कलियुगी साले की करतूत, ससुराल आए जीजा को चाकू गोद मार डाला; आरोपी गिरफ्तार
मृतक की लाश सड़क किनारे गड्ढे से बरामद की गई। उसे चाकू गोदकर मारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया बिशुनपुर गांव की है।

खबर बिहार के मधुबनी से है जहां युवक को उसके सगे साले ने मौत के घाट उतार दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी साले को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की लाश सड़क किनारे गड्ढे से बरामद की गई। उसे चाकू गोदकर मारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया बिशुनपुर गांव की है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधुबनी साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव के 35 वर्षीय नूधो यादव की शादी सीतामढ़ी जिला के चोरौत थाना क्षेत्र के बलसा गांव में हुई थी। वह बीती शाम अपने ससुराल गया हुआ था। शाम को ही उसका साला नवीन यादव किसी काम के बहाने बुलाकर ले गया। नवीन के साथ बेनीपट्टी थाना के अगरुपट्टी निवासी बउआ यादव भी मौजूद था। रविवार को बेनीपट्टी के मकिया बिशुनपुर गांव में धोबी घाट के पास उसका शव मिला। इस घटना से दोनों गांवों के लोग घटना स्थल पर जुट गए।
लोगों का आक्रोश इतना भड़का कि सबने मिलकर मृतक के साले नवीन यादव को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। ग्रामीणों से मिली सूचना पर बेनीपट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने नवीन यादव पर हत्या का आरोप लगाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साले द्वारा जीजा की हत्या की खबर से लोग आश्चर्य में हैं। हत्या के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रह है। पुलिस का कहना है कि बउआ यादव की तलाशी की जा रही है। पोस्टमर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ बताना श्रेयस्कर होगा।
मृतक के साढू नागेंद्र यादव और चचेरा भाई अशोक यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी देवी और चार बच्चों की चीत्कार से गांव में मातम पसरा है। नवीन ने घर से बुलाकर क्यों अपने जीजा को जान से मार दिया, यह रहस्य बना हुआ है। मृतक के घर वाले घटना से ससुराल वालों पर बहुत गुस्से में हैं।