महिला कलाकार की गाल पर नोट चिपकाया और किया डांस, JDU विधायक गोपाल मंडल का अंदाज
- भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के कर्ताधर्ता भी विधायक गोपाल मंडल ही थे।

जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल कई बार सुर्खियों में रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक टीचर ने गोपाल मंडल पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। अब जदयू विधायक गोपालमंडल का एक वीडियो काफी चर्चा में है। दरअसल यह वीडियो होली मिलन समारोह का बताया जा रहा है। इस वीडियो में विधायक गोपाल मंडल मंच पर महिला डांसरों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के कर्ताधर्ता भी विधायक गोपाल मंडल ही थे।
कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकार गायन और नृत्य की प्रस्तुति दे रही थीं। इसके बाद महिला कलाकार मंच से नीचे उतर गईं और वो विधायक गोपाल मंडल को लेकर मंच पर आईं। इसके बाद मंच पर विधायक गोपाल मंडल ने महिला कलाकार के साथ जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं महिला कलाकार की गाल पर विधायक गोपाल मंडल नोट भी चिपकाते नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।