Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़jdu make target to win 225 seats in bihar assembly election 2025

जदयू का मिशन 2025, बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य; पटना में बनी रणनीति

जदयू प्रदेश प्रदेश पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं, प्रमंडल प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, प्रकोष्ठ प्रभारियों-अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों की सोमवार को बैठक हुई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और 2005 और 2010 की तरह पार्टी की ताकत प्राप्त करने का संकल्प सभी ने लिया।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, पटनाTue, 17 Sep 2024 12:05 AM
share Share

जदयू ने मिशन 2025 के लिए 225 सीटों का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 के विधानसभा चुनाव में यह लक्ष्य एनडीए हासिल करेगा। जदयू प्रदेश प्रदेश पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं, प्रमंडल प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, प्रकोष्ठ प्रभारियों-अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों की सोमवार को आहूत 'सांगठनिक बैठक सह प्रशिक्षण शिविर' में पार्टी के तमाम नेताओं ने यह बात कही। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और 2005 और 2010 की तरह पार्टी की ताकत प्राप्त करने का संकल्प सभी ने लिया।

मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि जब भी जदयू की राजनीतिक समाप्ति की आधारहीन कहानी गढ़ी गई है तब-तब हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए राजनीतिक अवतार में उभरकर सामने आये हैं। पिछले 20 वर्षों का राजनीतिक इतिहास इस बात को सबित करता है। 

आज पूरे देश में जातीय गणना की बात हो रही है, लेकिन इसकी शुरुआत नीतीश कुमार ने की। बिहार सरकार ने जातीय गणना कराकर ससमय उसके आंकड़े जारी किए और उसके अनुरूप कई योजनाएं भी बनायीं। नीतीश कुमार देश के अंतिम समाजवादी नेता हैं। पूरा बिहार हमारा परिवार यह सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि हमारे नेता की सोच है।

तेजस्वी की यात्रा पर भी निशाना

इधर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नेता प्रतिपक्ष पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कि लोकसभा चुनाव में उनको जो नंबर आया है, उनका उतना ही प्रभाव जनता में है। राजद का नंबर अब आगे नहीं बढ़ेगा। तेजस्वी की यात्रा को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि घूमने के लिए हर पार्टी स्वतंत्र है, पर उनका कोई प्रभाव जनता में नहीं है। श्री झा सोमवार को जदयू प्रदेश कार्यालय परिसर में पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें